Ahmednagar In Maharashtra Tourist Places: देश में पश्चिमी में स्थित महाराष्ट्र देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है, जो एक तरह अरब सागर से तो दूसरी तरह सह्याद्री पर्वतमाला से घिरा हुआ है।
महाराष्ट्र देश में पर्यटन केंद्र का हब भी माना जाता है। इस राज्य में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं। खासकर, मानसून के समय में इस राज्य की कई जगहों की खूबसूरती चरम पर होती है।
महाराष्ट्र का अहमदनगर भी एक ऐसा शहर है, जिसकी खूबसूरती मानसून के समय देखने लायक होती है। इस आर्टिकल में हम आपको अहमदनगर की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रिमझिम बारिश में एक्सप्लोर करना न भूलें।
अहमदनगर में सबसे चर्चित जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले अहमदनगर फोर्ट ही पहुंचते हैं। अहमदनगर फोर्ट, महाराष्ट्र की एक ऐतिहासिक धरोहर है , जिसका निर्माण मलिक अहमद निजाम शाह ने करवाया था। यह महाराष्ट्र के अजेय किलों में से एक माना जाता है।
अहमदनगर फोर्ट, एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, जिसके चलते पर्यटक भी यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। फोर्ट की ऊंचाई से आसपास का नजारा कमाल का दिखाई देता है। रिमझिम बारिश के दौरान हर तरह हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। फोर्ट के आसपास ट्रेकिंग भी की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: बारिश में बेहद खूबसूरत हो जाती हैं बेंगलुरु के आसपास की ये जगहें, वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
रिमझिम बारिश में अहमदनगर किसी खूबसूरत और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो भंडारदरा झील उस लिस्ट में टॉप पर रहता है। यह झील एक पहाड़ी इलाके में स्थित है, जिसके चलते मानसून में इसकी खूबसूरती कमाल की नजर आती है।
भंडारदरा झील प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। भंडारदरा झील अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कैम्पिंग के लिए भी खूब जानी जाती है। यहां कई कपल्स रोमांटिक और क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं।
अहमदनगर शहर के पास में स्थित चांद बीबी महल, एक ऐतिहासिक स्मारक है, जिसे कई लोग सलाबत खान द्वितीय का मकबरा के नाम से भी जानते हैं। यह एक खूबसूरत तीन मंजिला महल है, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।
चांद बीबी महल एक पहाड़ी पर स्थित है, जिसके चलते यहां देशी-विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस महल के आसपास की हरियाली भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। रिमझिम बारिश में यहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
अहमदनगर की सीमा पर स्थित कपूरबावड़ी एक खूबसूरत और शांत वातावरण वाली झील है। इसे अहमदनगर के सबसे शांत पर्यटन स्थलों में से के माना जाता है। कहा जाता है कि इस झील का निर्माण निजाम शाह ने करवाया था।
कपूरबावड़ी लेक अपनी खूबसूरती साथ-साथ प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है। मानसून में कपूरबावड़ी लेक के किनारे हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। मानसून में इस झील की खूबसूरती जब चरम पर होती है, तो भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: ये हैं छत्तीसगढ़ के सबसे फेमस और खूबसूरत वॉटरफॉल, गर्मियों में आप भी डुबकी लगाने पहुंच जाएं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@aaronmenezes97,ahmadnagar
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।