स्‍ट्रेस और थकान को दूर भगाने के लिए इंडिया में इन 7 जगहों पर जरूर घूमें

लॉकडाउन के स्‍ट्रेस को दूर भगाने और खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से रिलैक्‍स करने के लिए इंडिया की इन 7 जगहों पर जरूर घूमने जाएं। 

destination for de stress main

डेली पैक्ड शेड्यूल और काम के प्रेशर के कारण हम शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से थक जाते हैं। महिलाओं को यह थकान ज्‍यादा महसूस होती है क्‍योंकि वह घर और ऑफिस दोनों की दोहरी जिम्‍मेदारी निभाती हैं। परिणामस्वरूप, वह तनावग्रस्त हो जाती हैं और किसी भी चीज़ पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाती हैं। इतना ही नहीं कई बार इससे मानसिक और शारीरिक परेशानियां जैसे दर्द, चिंता, नींद न आना, थकान, डाइजेशन संबंधी समस्याएं आदि होने लगती हैं। इसलिए हमें अपने शरीर और दिमाग को डी-स्ट्रेस करने के लिए कुछ आराम देने की आवश्यकता होती है, जो लंबी छुट्टी के साथ ही संभव है। इंडिया में कुछ ऐसी जगह हैं, जो आपके दिमाग को फिर से तरोताजा और तनाव को छूमंतर कर देंगी। आइए ऐसी ही 7 जगहों के बारे में जानें।

इसे जरूर पढ़ें: अगर बाइक पर घूमना पसंद है तो इन जगहों की सैर जरूर करें

औली, उत्तराखंड

auli inside

औली एक हिल स्टेशन है और स्कीइंग और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए एक शानदार जगह है। यह जगह अपने बर्फ से ढके पहाड़ों, घास के मैदान और शंकु के घने जंगलों के साथ शानदार प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करती है। यहां पर देवदार के पेड़ बहुत ज्‍यादा पाए जाते हैं। इनकी महक यहां की ठंडी और ताजी हवाओं में महसूस की जा सकती है। नंदा देवी के पीछे सूर्योदय देखना एक बहुत ही सुखद अनुभव देता है। इसके अलावा बर्फ गिरना और रात में खुले आकाश को देखना मन को खुश कर देता है। शहर की भागती-दौड़ती जिंदगी से दूर औली एक बहुत ही बेहतरीन पर्यटक स्थल है। यहां दिसंबर से फरवरी का समय ट्रेवल के लिए सबसे अच्छा होता है।

बैकवाटर्स, केरल

backwaters  kerala inside

अगर आप खुद को रिलैक्‍स करने के लिए प्रकृति के करीब जाना चाहती हैं तो यह जगह आपके लिए है। यह केरल का एक परफेक्‍ट डेस्टिनेशन माना जाता है। आप बैकवाटर के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकती हैं। यहां के शांत समुद्र तट, सुहावना मौसम, हरे-भरे हिल स्‍टेशन, दूर तक फैले पहाड़ और हरियाली इस स्‍थान को हर लिहाज से परफेक्‍ट बनाते हैं। केरल में बैकवाटर्स दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक हैं। दिसंबर से फरवरी तक इस जगह पर जाना सबसे अच्छा होता है।

पुडुचेरी

Puducherry inside

पुदुचेरी में भारतीय और फ्रांसीसी वास्तुकला और संस्कृति का बेहतरीन मिश्रण है। यह आपके दिमाग को आराम देने और कायाकल्प करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। शहर के समुद्र तटों पर चलना एक तरह का अनुभव देता है। अनेक पर्यटक यहां इसके सुंदर समुद्र तटों और तत्कालीन सभ्यता की झलक पाने के लिए आते हैं। केवल पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी यह स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। आप अरबिंदो आश्रम में मुफ्त में रह सकती हैं और अपने मन और शरीर को रिलैक्‍स कर सकती हैं।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

tawang destination inside

शांत, निर्मल और सुखदायक ऐसे कुछ शब्द हैं जो भारत में इस जगह को परिभाषित करते हैं। जी हां अरुणाचल प्रदेश के तवांग को प्रकृति ने अपनी खूबसूरती से नवाजा है। इस शांत और खूबसूरत जगह को देखकर आपको ऐसा महसूस होगा जैसे ऊपरवाले ने इस जगह को फुरसत में बनाया होगा। यह प्राकृतिक रूप से बहुत खूबसूरत है। छुपे हुए स्वर्ग के नाम से यह पर्यटकों में काफी फेमस है। पर्यटक यहां पर खूबसूरत चोटियां, छोटे-छोटे गांव, शानदार गोनपा, शांत झील और इसके अलावा बहुत कुछ देख सकते हैं। इसके अलावा यहां के बौद्ध मठ वर्ल्ड फेमस हैं। गुवाहाटी से तवांग पहुंचने के लिए सड़क से ट्रेवल करें। इस जगह में ट्रेवल करने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक है।

आरामबोल, गोवा

Arambol Goa inside

पणजी से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, अरामबोल गोवा के सबसे शांत और खूबसूरत समुद्र तटों में से एक है और यह चिल करने और देखने का आनंद लेने के लिए आदर्श है। यहां के मूल निवासी से लेकर विदेशी पर्यटक यहां पर खींचे चले आते हैं। यह बेहद ख़ूबसूरत और शांत समुद्री तट दोस्तों और परिवार के साथ बार्बिक्यू का मजा लेने के लिए सबसे अच्‍छी जगह है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से जनवरी तक है, जब आपको समुद्र तट पर कई लोग देखने को मिलेंगे।

कसोल, हिमाचल प्रदेश

Kasol Himachal Pradesh inside

यह हिमाचल प्रदेश के सबसे सस्ते हिल स्टेशनों में से एक है। यहां पर आप रॉक क्लाइम्बिंग, रिवर राफ्टिंग आदि जैसी कई एक्टिविटी कर सकती हैं। कसोल गांव एडवेंचर लवर्स के लिए बेहद खास है, क्योंकि वह यहां आराम से प्रकृति की गोद में तारों की छांव का मजा ले सकते हैं। कसोल एक बेहद शांत और मनोरम जगह है। साथ ही बीच से बहती पार्वती नदी और आसपास चारों ओर खड़े पहाड़, यह दृश्य जो भी आंखों में बसा लेता है वह उन्हें लंबे समय तक नहीं भूल पाता है। इसलिए पार्वती घाटी में कसोल पर्यटकों की प्रिय जगह है। शांत जगह की तलाश में पर्यटक यहां पहुंचते हैं और यहीं के होकर रह जाते हैं। कसोल घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जून है। इस दौरान यहां का मौसम बेहद ही सुहावना रहता है।

इसे जरूर पढ़ें: इन शहरों में स्थित है देश के सबसे प्रसिद्ध दरगाह, इनके बारे में जानें

गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर

gulmarg  jammu and kashmir inside

अगर आप एक ऐसी जगह की तलाश कर रही हैं जो सुंदर होने के साथ-साथ एडवेंचर से भरपूर हो, तो गुलमर्ग आपके लिए बिल्‍कुल सही जगह है। गुलमर्ग का छोटा और अलग-थलग गांव, हिमालय के पश्चिमी किनारे पर स्थित है, जिसे पीर पंजाल कहा जाता है। अपने स्थान के कारण, गुलमर्ग हिमालय में सबसे भारी बर्फबारी वाली जगह है और इसने देश में सबसे अच्छा स्की रिजॉर्ट होने का गौरव प्राप्त किया है। इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्‍वर्ग भी कहा जाता है। इसलिए एक बार जब आप इसकी सुंदरता को पूरी तरह से निहारती हैं तो डी-स्ट्रेस होकर इसमें ही डूब जाती हैं।

अगर आप भी खुद को डी-स्‍ट्रेस करना चाहती हैं तो अपनी फैमिली के साथ इन जगहों पर जरूर जाएं। ट्रेवल से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP