भारत के 5 सबसे Haunted रेलवे स्टेशन, लोगों को यहां दिखती हैं अजीबो-गरीब चीज़ें

भारत के ऐसे कई रेलवे स्टेशन हैं जहां लोगों ने अजीब चीज़ें होती हुई देखी हैं। ये स्टेशन भुतहा माने जाते हैं। आइए जानते हैं इन्हीं स्टेशन के बारे में। 

naini railway station ghost

भारत में कई ऐसी जगह हैं जिन्हें भूतहा करार दिया गया है। ऐसी जगह जहां के बारे में ये प्रसिद्ध है कि कहीं न कहीं कोई आत्मा, चुड़ैल या किसी का साया यहां देखा गया है। अक्सर देर रात होने वाली चर्चाओं में भी भारतीय शहरों के भूत वाले किस्से कहे जाते हैं। अब ऐसे में हमारा भारतीय रेलवे कैसे पीछे रहे। जहां एक ओर भारतीय रेलवे का इतिहास 200 साल पुराना है वहीं दूसरी ओर कई रेलवे स्टेशन ही हॉन्टेड घोषित कर दिए गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों ने यहां असाधारण गतिविधियां होते हुए देखी हैं। तो आज बात करते हैं ऐसे ही 5 रेलवे स्टेशन की जिन्हें लोग हॉन्टेड मानते हैं। भले ही इस समय कोरोना वायरस के कारण ज्यादा ट्रैवल करना सुरक्षित नहीं है, लेकिन इनके बारे में जानकारी तो आप ले ही सकते हैं।

1. रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन, कोलकता-

इस मेट्रो स्टेशन को हॉन्टेड मानने का प्रमुख कारण ये है कि यहां पर कई लोगों ने सुसाइड किया है। अब अगर ऐसी कोई जगह होगी तो वो पहले से ही हॉन्टेड प्लेस घोषित हो जाएगी। कोलकता का ये मेट्रो स्टेशन ‘paradise of suicide’ के नाम से भी जाना जाता है। लोगों का दावा है कि देर रात यहां पर साए देखे जा सकते हैं और कई लोगों ने चीखें भी सुनी हैं। अब खुद ही सोच लीजिए कि ये मेट्रो स्टेशन रात में कितना सुनसान हो जाता होगा।

haunted railway station in india

2. बेगुनकोडोर ट्रेन स्टेशन, पश्चिम बंगाल

इस स्टेशन का नाम पढ़ने में भले ही आपको थोड़ी दिक्कत हो, लेकिन यकीन मानिए ये ट्रेन स्टेशन काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो चला है। ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि ये बड़ा स्टेशन है, बल्कि इसलिए क्योंकि यहां लोगों को भूत दिखता है। लोगों का मानना है कि सफेद रंग की साड़ी पहने एक महिला यहां अक्सर रेलवे ट्रैक पर घूमती हुई दिखाई देती है। लोगों का मानना है कि उस महिला की मौत शायद यहीं हुई होगी। आपको ये जानकर अचरझ होगा कि लोगों का मानना है यहां पर उस महिला के दिखने के कारण एक रेलवे कर्मचारी की मौत भी हो गई थी। हालांकि, सरकार ने इस दावे को नकार दिया। पर फिर भी ये स्टेशन 42 सालों तक बंद रहा और 2009 में ही वापस पब्लिक के लिए खोला गया। ये जानकर शायद थोड़ा अजीब लगा हो, लेकिन ये बिलकुल सच है। ये अनोखा रेलवे स्टेशन 42 सालों तक पब्लिक के लिए बंद रहा था।

Begunkodar

3. डोंबिवली रेलवे स्टेशन, मुंबई

मुंबई के सबसे ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों में से एक डोंबिवली रेलवे स्टेशन के बारे में भी ये प्रसिद्ध है कि यहां आत्मा का साया है। मुंबई में घूमने की तो बहुत सारी जगह हैं, लेकिन इसट्रेन स्टेशनको प्रसिद्धी इसलिए मिली है क्योंकि ये मुंबई का सबसे व्यस्त स्टेशन है। लोगों का दावा है कि यहां रात में एक महिला अपनी ट्रेन का इंतज़ार करती देखी गई है। एक कहानी यहां के बारे में प्रसिद्ध है। एक व्यक्ति अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए रात में जा रहा था और वहां एक महिला दिखी जो रो रही थी। उस आदमी ने महिला के पास जाकर पूछा कि वो क्यों रो रही है तो उसने जवाब दिया कि वो अपने घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ना चाहती है, लेकिन पकड़ नहीं पा रही है। वो आदमी लेट हो रहा था तो चला गया। दूसरे दिन उसे फिर उसी जगह बैठी महिला दिखी पर उसका दोस्त उस महिला को नहीं देख पा रहा था।

 Haunted Places In Delhi

4. बैरोग स्टेशन, शिमला-

शिमला का बैरोग स्टेशन और बैरोग सुरंग दोनों के ही बारे में ये कहानी प्रसिद्ध है कि ये हॉन्टेड है। शिमला रेल रूटतो काफी मनमोहक है, लेकिन इस रेल रूट से जुड़ी काहानियां कई है। कहानी बताती है कि कर्नल बैरोग (ब्रिटिश रेलवे इंजीनियर) इस सुरंग के पीछे के मास्टरमाइंड थे। पर काफी समय और पैसा लगा पाने के बाद भी वो इस सुरंग को बना पाने में असमर्थ रहे। ऐसे में उनके साथियों ने उनका मज़ाक उड़ाया। उनपर सरकार ने फाइन भी लगाया था क्योंकि उनकी वजह से काफी समय और पैसा बर्बाद हुआ था। इसके कारण वो डिप्रेशन में चले गए थे और इसी आधी बनी हुई सुरंग के पास खुद को गोली मार ली थी। उनके शरीर को इसी जगह दफना दिया गया और दूसरी जगह स्टेशन बन गया। कहा जाता है कि अभी भी इसके आस-पास उनकी आत्मा को देखा जा सकता है।

top  haunted railway station in india in hindi

इसे जरूर पढ़ें-श्रीदेवी-माधुरी जैसी एक्ट्रेस को ही नहीं, इन Actors को भी उंगलियों पर नचाया है सरोज खान ने

5. द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन, दिल्ली

ऐसा माना जाता है कि इस स्टेशन पर एक गुस्सैल महिला की आत्मा घूमती रहती है। रात में इसके आस-पास वो आत्मा कई सारी गाड़ियों के पीछे भागती है और कई गाड़ियों की खिड़की में खटखटाती भी है। ये भी कहा जाता है कि ये आत्मा एक बच्चे को मार चुकी है। देर रात सफर करने वाले कई लोगों ने इस आत्मा को देखा है।

नोट: ये स्टोरी सिर्फ प्रचलित कहानियों के आधार पर बनाई गई है।

Recommended Video

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP