भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे सुंदर खिलाड़ी माने जाने वाली स्मृति मंधाना आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। स्मृति की स्माइल पर उनके फैंस फिदा हैं। हालही में स्मृति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर सभी दर्शकों का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर कर लिया है। जहां लाखों फैंस स्मृति के पीछे दीवाने हैं, उन्हीं में से एक पलाश मुच्छल भी हैं। स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के रिलेशनशिप की खबरें आ रही है। दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर अधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं किया है, लेकिन पैप्स ने दोनों को साथ में कई बार कवर किया है, इसके अलावा दोनों एक दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इन दोनों के नेटवर्थ और रिलेशनशिप के बारे में थोड़ा और...
कौन हैं पलाश मुच्छल?
काफी लंबे समय से स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के रिलेशनशिप की खबर सुर्खियों में है। पलाश मुच्छल एक म्यूजिक कंपोजर हैं और जाने माने सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं। कई बार पलाश और स्मृति को साथ में देखा गया है, दोनों इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को बर्थडे विश करते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा दोनों के परिवारों को भी साथ में देखा जा चुका है। बता दें कि एक पब्लिक इवेंट के दौरान पलाश ने अपनी बहन पलक के सामने ही स्मृति को प्रपोज किया था, साथ ही स्मृति के लिए एक गाना भी डेडिकेट किया था। पलाश के प्रपोज करने के बाद दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई।
इसे भी पढ़ें: Alpha: YRF ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, अभिनेत्री ने साझा किया अनाउंसमेंट वीडियो
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के उम्र और नेट वर्थ में कितने का है फासला?
स्मृति मंधाना
उम्र: 27 साल (जन्म: 18 जुलाई 1996)
प्रोफेशन: क्रिकेटर
स्मृति मंधाना की बात करें तो वह WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं, स्मृति को नीलामी में RCB ने 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा था, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्मृति की कुल संपत्ति 33 करोड़ 29 लाख रुपये के करीब है।
पलाश मुच्छल
उम्र: 28 साल (जन्म: 22 मई 1995)
प्रोफेशन: संगीतकार
पलाश मुच्छल भारतीय संगीतकार और फिल्म निर्माता हैं, जो कि अब तक कई बॉलीवुड गाने को कंपोज कर चुके हैं। पलाश मुच्छल की बड़ी बहन बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं, जिन्होंने श्रद्धा कपूर से लेकर सलमान खान के फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकीं हैं। अनुमानित तौर पर पलाश मुच्छल की कुल संपत्ति 20 से 41 करोड़ के आसपास है।
इसे भी पढ़ें: दुनिया के मशहूर सिंगर में शुमार Justin Bieber जीते हैं लग्जीरियस लाइफ, जानें नेट वर्थ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Instagram,smriti mandhana & palash muchhal
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों