Tue Apr 14, 2026 | Updated 08:00 AM IST
Dara Singh granddaughter Amelia Randhawa

कौन हैं Amelia Randhawa, जिनकी खूबसूरती देख फैंस हुए कायल? एक्टिंग से है इनका खास नाता

Amelia Randhawa Koun Hain: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चेहरा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका नाम एमिलिया रंधावा है। हाल ही में उन्हें एक पब्लिक इवेंट में देखा गया है, जिसके बाद से उनकी खूबसूरती की चर्चा बढ़ गई है। चलिए नीचे लेख में जानते हैं कौन हैं अमेलिया रंधावा?
Editorial
Updated:- 2026-04-13, 13:09 IST

सोशल मीडिया पर अक्सर सेलिब्रेटी के बच्चे से जुड़ी तस्वीरें वायरल होती हैं, जिसे देखने के बाद फैंस दिल हार बैठते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक और नाम वायरल हो रहा है, जो 80-90 के दशक के मशहूर एक्टर दारा सिंह की पोती का है, जिसका नाम अमेलिया रंधावा है। बता दें कि हाल ही में अमेलिया अपने पिता विंदू दारा सिंह के साथ पब्लिक इवेंट में दिखी, जिसके बाद से उनकी चर्चा हो रही है। फैंस उनकी खूबसूरती को देखकर तारीफ करते नहीं थक रहें है। चलिए नीचे लेख में जानिए क्या करती हैं अमेलिया रंधावा?

कौन हैं अमेलिया रंधावा?

who is amelia randhawa

अमेलिया रंधावा 80-90 के दशक के एक्टर दारा सिंह को पोती हैं। उनके पिता का नाम विंदु दारा सिंह और माता का नाम दीना उमरोवा है। ग्लैमरस अंदाज, बेहतरीन फैशन सेंस के कारण सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं।

इसे भी पढ़ें- Ridhima Pandit ने बयां किया अपना दर्द, वंशज सिंह पर लगाया फैंस को भड़काने का आरोप; वायरल हुआ वीडियो

कितनी पढ़ी-लिखी हैं अमेलिया रंधावा?

अमेलिया रंधावा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूलों से पूरी की है। उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई विदेश से की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने लंदन के एक नामी संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने मुख्य रूप से बिजनेस और मैनेजमेंट या उससे संबंधित विषयों में अपनी पढ़ाई पूरी की है।

क्या करती हैं अमेलिया रंधावा?

amelia randawa

अमेलिया रंधावा एक्टिंग फील्ड में एक्टिव रहने के साथ ही फिल्ममेकिंग में भी इंटरेस्ट रखती हैं। अमेलिया ने चेरी नीम की एक क्राइम ड्रामा शॉर्ट फिल्म पर काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

अमेलिया रंधावा के माता-पिता ने कब शादी की थी?

अमेलिया रंधावा के पैरेंट्स विंदु दारा सिंह और डीना उमारोवा ने साल 2006 में शादी की थी। हालांकि एक्टर ने इससे पहले एक्ट्रेस फराह नाज के संग सात फेरे लिए थे, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था और उन्होंने साल 2002 में तलाक ले लिया था।

इसे भी पढ़ें-हंसिका मोटवानी के पति सोहेल खतुरिया कौन हैं? तलाक की खबरों के बीच सुर्खियों में है कपल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Instagram


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।