
ओटीटी के दौर में एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्मों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। आजकल दर्शकों को ऐसी फिल्में खूब पसंद आ रही हैं जो कम समय में भरपूर रोमांच और जबरदस्त कहानी पेश करती हैं। अगर आप भी इस वीकेंड किसी ऐसी ही फिल्म की तलाश में हैं, तो नेटफ्लिक्स पर इस समय एक धाकड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म धूम मचा रही है। हम बात कर रहे हैं मृत्युंजय फिल्म की। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि Netflix पर छाई 'मृत्युंजय'में क्या खास है। पढ़ते हैं आगे...
फिल्म की कहानी जय नाम के एक उत्साही पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है। जय का काम वैसे तो अखबार के लिए शोक-संदेश वाले विज्ञापन जुटाना है, लेकिन उसका असली सपना एक निडर क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट बनने का है। कहानी में मोड़ तब आता है जब जय की मुलाकात 'अंजली' से होती है, जिसके पिता अच्युत शर्मा की रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाती है। अंजली की मदद करने के लिए जय उसके पिता की हत्या की गुत्थी सुलझाने का संकल्प लेता है।

वहीं दूसरी तरफ, एसीपी 'सीता' शहर में हो रहे मर्डर केस की जांच कर रही हैं। हालांकि, पुलिस कमिश्नर की ओर से उन पर लगातार दबाव डाला जाता है कि वे इन केसों को महज हादसा बताकर फाइल बंद कर दें। फिल्म का सबसे रोमांचक हिस्सा वह है जब जय और सीता का सामना 'साधु' नाम के एक बेहद शातिर कॉन्ट्रैक्ट किलर से होता है। क्या जय अपने पत्रकारिता के जुनून से उस कातिल तक पहुंच पाएगा? यह फिल्म इसी रहस्य पर टिकी है।
इसे भी पढ़ें - OTT New Releases This Week: 'तू या मैं' से 'ओ रोमियो' तक, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही हैं ये धाकड़ फिल्में
'मृत्युंजय' साल 2026 की एक तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन हुसैन शा किरण ने किया है। फिल्म में श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, यह 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आई है। अगर आप कम समय में बेहतरीन थ्रिलर, सस्पेंस और तगड़े एक्शन का अनुभव लेना चाहते हैं, तो 'मृत्युंजय' आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - Kaun Hai Ahida Sarmay: कौन है नन्ही अहिदा सरमई? अर्जुन रामपाल की ऑन-स्क्रीन बेटी की असल कहानी है बेहद इमोशनल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।