Fri Apr 3, 2026 | Updated 01:15 AM IST HZ Awards 2026
ahida sarmay

Kaun Hai Ahida Sarmay: कौन है नन्ही अहिदा सरमई? अर्जुन रामपाल की ऑन-स्क्रीन बेटी की असल कहानी है बेहद इमोशनल

अहिदा सरमई, 15 वर्षीय डाउन सिंड्रोम से पीड़ित कलाकार, फिल्म 'धुरंधर 2' में अर्जुन रामपाल की बेटी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। जन्म से संघर्ष के बावजूद, उन्होंने अपनी कला और जज्बे से प्रेरणा दी है।
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 14:50 IST

भारतीय सिनेमा के पर्दे पर कई बार ऐसे कलाकार उभरकर आते हैं, जो अपनी कला के साथ-साथ अपने संघर्ष और जज्बे से पूरी दुनिया को प्रेरित करते हैं। फिल्म 'धुरंधर 2' में अभिनेता अर्जुन रामपाल की बेटी का किरदार निभाने वाली 15 वर्षीय नन्ही कलाकार अहिदा सरमई (Ahida Sarmay) आज एक ऐसा ही चमकता नाम बन चुकी हैं।ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन हैं नन्ही अहिदा सरमई? जानते हैं इनके बारे में...

कौन हैं अहिदा सरमई? (Who is Ahida Sarmay?)

अहिदा सरमई कोई साधारण सी बाल कलाकार नहीं हैं। जन्म से ही 'डाउन सिंड्रोम' जैसी स्थिति से जूझने के बावजूद, अहिदा ने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। 'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल यानि अर्जुन रामपाल की बेटी के रूप में उनकी मासूमियत और अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। आज वह सोशल मीडिया पर एक फेमस चेहरा बन चुकी हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे उनके माता-पिता का अटूट सहयोग और उनकी अपनी कड़ी मेहनत छिपी है।

2 (4)

अभिनय के अलावा अन्य उपलब्धियां

उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में भी अपनी धाक जमाई है। वह 'मिस इंडिया 2022' और 'मिस दिल्ली 2024' की रनर-अप रह चुकी हैं। वह एक एक्टिव थिएटर आर्टिस्ट हैं और रामायण जैसे बड़े नाटकों का हिस्सा रही हैं। इतना ही नहीं, उनकी बनाई पेंटिंग्स को राष्ट्रपति भवन और मुंबई के प्रतिष्ठित NCPA में प्रदर्शित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें -रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में फिर गूंजा 37 साल पुराना आइकॉनिक गाना, ओरिजिनल कलाकार ने कहा- 'आज आप किसी गाने को...'

'धुरंधर 2' तक का सफर

अहिदा ने आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म 'सितारे जमीन पर' में भी अहम भूमिका निभाई थी, जो डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे बच्चों पर आधारित थी। मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अहिदा के अंदर छिपी प्रतिभा को तब पहचाना जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनका एक डांस वीडियो देखा। उनके जज्बे से प्रभावित होकर उन्हें 'धुरंधर 2' के लिए चुना गया।

1 (4)

90 के दशक की फिल्मों में हमने अक्सर सादगी और भावनाओं का जो मेल देखा था, अहिदा का अभिनय हमें उसी दौर की मासूमियत की याद दिलाता है।

इसे भी पढ़ें - April OTT Releases: सितारे जमीन पर से लेकर वध 2 तक, घर बैठे मिलेगा मनोरंजन का डोज; सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर 5 बड़ी फिल्में करेगी धमाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: instagram/ahidasarmay

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।