herzindagi
tv actress arti singh and dipak chauhan  wedding update

Arti Singh Wedding: ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेंगी बिग बॉस कंटेस्टेंट आरती सिंह, शादी को लेकर सामने आई ये जानकारी

Arti Singh Wedding: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह से जुड़ी इस खुशखबरी को सुनकर उनके फैंस खुश नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-04-05, 18:24 IST

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं आरती सिंह फाइनली अपनी लाइफ की नई शुरुआत करने जा रही हैं। आपको बता दें कि यह अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ अप्रैल के महीने में सात फेरे लेंगी। जैसे ही यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले कुछ महीनों से उनकी सगाई की खबरे तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। लेकिन इसपर किसी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। लेकिन अब उनकी शादी की डेट की जानकारी सामने आ गई है।

दुल्हन बनेंगी आरती सिंह

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

कई महीनों से यह खबर सामने आ रही थी कि आरती सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सगाई कर ली है। हाल की में उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके हाथ में इंगेजमेंट रिंग भी देखी गई थी। लेकिन फैमिली और उनकी तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न आने की वजह से यह बात कंफर्म नहीं हो पाई। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वो अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और दीपक चौहान की दुल्हनियां बनने वाली हैं।

इस दिन करेंगी आरती सिंह शादी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

मिली जानकारी के अनुसार आरती सिंह अप्रैल महीने की 25 तारीख को अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी। इस शादी में काफी सारे गेस्ट के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। फिलहाल कोई भी जानकारी परिवार की तरफ से नहीं दी गई है। आपको बता दें कि इन दोनों का रिलेशनशिप जुलाई 2023 में शुरू हुआ था, जिसके बाद वो अब 2024 में शादी करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शादीशुदा होते हुए इन सेलेब्स ने छिपाए रखी अपनी शादी की बात

आरती सिंह ने शेयर किया था ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग पोस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

इसी साल फरवरी में आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने एक कैप्शन डाला था... जिसका मुझे इंतजार था। इस पोस्ट को देखकर कई सारे टीवी सेलेब्स और उनके फैंस ने कमेंट किया था। जीजा जी मिल गए। इसे देखकर भी कई लोगों को पता चल गया था कि वो जल्दी ही शादी करने वाली हैं। 

इस टीवी शो में नजर आईं थी आरती सिंह

आरती सिंह ससुराल सिमर का, मायका, वारिश, उतरन, परिचय और 'उड़ान' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस सालों बाद अब एक बार फिर से पर्दे पर नजर आ रही है। उन्होंने लंबे समय बाद टीवी शो 'श्रवणी' से कमबैक किया। इसमें वो निगेटिव रोल करती नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: फेमस होने से पहले ही इन टीवी सेलिब्रिटी कपल ने कर ली थी शादी

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।