Ranveer Allahbadia First Podcast After Controversy: बीयरबाइसेप्स वाले रणवीर अल्लाहबादिया एक बार फिर सुर्खियों में आ चुके हैं। इंडियाज गॉट लैटेंट पर अपने विवादित बयान के बाद से ही रणवीर को काफी हेट मिला। इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के लगभग 1 महीने बाद रणवीर अल्लाहबादिया फिर से काम पर लौट चुके हैं। उन्होंने इस पूरे विवाद के बाद अपना पहला पॉडकास्ट शेयर किया है। साथ ही इस एपिसोड में रणवीर ने इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद पर भी पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोमवार 31 मार्च को रणवीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर फिर से कमबैक किया। इस पॉडकास्ट में उन्होंने चुनौती का सामना करने की बात की। शो के नए एपिसोड में बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। रणवीर ने पॉडकास्ट लाइव करने से पहले इसका टीजर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। आइए जानें, रणवीर अल्लाहबादिया ने इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद पर क्या कहा?
View this post on Instagram
रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने कमबैक के साथ नए पॉडकास्ट में बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे को इनवाइट किया। इस पॉडकास्ट में रणवीर ने अपनी लाइफ में आई समस्याओं को लेकर खुलकर बात की और मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने और उन्हें रास्ता दिखाने के लिए पालगा रिनपोछे का उन्होंने धन्यवाद किया। रणवीर ने पॉडकास्ट पर कहा, "हम दोनों इससे पहले 2 बार मिल चुके हैं। सर ने मेरा साथ तब-तब दिया है, जब मैं मुश्किल में होता हूं।"
रणवीर ने आगे कहा, "आज मैं अपनी लाइफ में उन मुश्किलों का सामना कर रहा हूं, जिनकी मैंने शायद कभी कल्पना भी नहीं की थी, इसलिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।" रणवीर ने अपने नए पॉडकास्ट की जानकारी शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैंने आप सभी को बहुत ज्यादा याद किया...अब आपका टीआरएस वापस आ चुका है।"
बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे ने शो पर रणवीर के काम की सराहना की। उन्होंने कहा, "मैं आपके काम के लिए आपका आभारी हूं। आपने अपने इस प्लेटफॉर्म के जरिए लाखों लोगों को लाभ पहुंचाया है। मैं आपसे प्रार्थना करूंगा कि आप हमेशा अपने इस काम को जारी रखें। इससे लोगों को ना केवल शिक्षा बल्कि प्रेरणा भी मिलेगी।"
फैंस ने किया रणवीर का तहे दिल से स्वागत
View this post on Instagram
वहीं, रणवीर के कमबैक के साथ उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके लेटेस्ट पॉडकास्ट पर कमेंट करते हुए फैंस उनका स्वागत खुशी के साथ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "हमने तुम्हें बहुत याद किया रणवीर!" एक अन्य यूजर ने लिखा, "हर कोई गलती करता है...आशा है कि आपने सबक सीख लिया होगा। अब बेहतर तरीके से वापस लौटने का समय है, कभी हार मत मानना।"
यह भी देखें- कौन है यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया...क्यों समय रैना के शो में आने के बाद हो रहे हैं ट्रोल?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Video credit: Instagram@ranveerallahbadia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।