herzindagi
image

अगर करिश्मा कपूर में नहीं होती यह खूबी, तो पोती का मुंह नहीं देखते दादा...जन्म के समय राज कपूर ने रखी थी ऐसी शर्त

करिश्मा कपूर की मां बबिता कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि बेटी के जन्म के समय राज कपूर ने एक शर्त रखी थी। आइए, यहां जानते हैं कि पोती करिश्मा कपूर को देखने के लिए राज कपूर ने क्या शर्त रखी थी।
Editorial
Updated:- 2024-09-24, 10:52 IST

हिंदी सिनेमा जगत को आकार देने में राज कपूर का बड़ा रोल रहा है। दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर राज कपूर ने अपने करियर में ऐसी आइकॉनिक फिल्में बनाई हैं, जिनका आज भी कोई तोड़ नहीं है। एक समय पर राज कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी खूब चर्चाओं में रहा करते थे। लेकिन, क्या आप यह बात जानती हैं कि जब राज कपूर पहली बार दादा बने थे तो उन्होंने पोती को देखने से पहले एक शर्त रखी थी।

रणधीर कपूर और बबीता की बेटी करिश्मा कपूर का जन्म साल 1974 में हुआ था। उस मौके पर पूरी कपूर फैमिली पहुंची थी, लेकिन दादा राज कपूर अस्पताल नहीं आए थे। यह बात करिश्मा कपूर की मां और राज कपूर की बहू बबिता ने बताई है। राज कपूर की बायोग्राफी द वन एंड ओनली शोमैन में बबिता कपूर ने इस बात का जिक्र किया है।

पोती करिश्मा से मिलने के लिए राज कपूर ने रखी थी ये शर्त 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

राज कपूर की बेटी रितु नंदा ने द वन एंड ओनली शोमैन लिखी थी। राज कपूर की बायोग्राफी में बबिता कपूर का कहना था- "मुझे याद है कि जिस दिन लोलो (करिश्मा) पैदा हुई थी तब पूरा परिवार साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में साथ था, लेकिन मेरे ससुर (राज कपूर) नहीं थे। उनका कहना था कि अगर बच्चे की आंखें नीली होंगी तभी वह मिलेंगे। भगवान का शुक्र है कि लोलो की आंखें मेरे ससुर की तरह गहरी नीली थीं।"

इसे भी पढ़ें: एक छोटी-सी बात के लिए करिश्मा कपूर को सलमान खान के सामने जोड़ने पड़ गए थे हाथ, जानें किस्सा

कैसी थी करिश्मा और राज कपूर की बॉन्डिंग?

करिश्मा कपूर ने अपने दादा यानी राज कपूर के साथ बॉन्डिंग को लेकर किताब में बात की थी। करिश्मा का कहना था- "मैं हमेशा कहती थी कि एक्टर बनना है और फिल्मों में काम करना है। मुझे याद है, तब दादा जी कहते थे- एक्टर की जिंदगी हमेशा फूलों की तरह खूबसूरत नहीं होती है। यहां कांटों पर चलना पड़ता है और मिट्टी में जैसे खूबसूरत फूल उगता है, वैसे ही हमें धीरे-धीरे आगे बढ़ना पड़ता है।"

करिश्मा कपूर को दादा राज कपूर यह भी हमेशा कहते थे कि एक दिन तुम बहुत बड़ी एक्ट्रेस बनोगी। बता दें, 90 के दशक में करिश्मा कपूर की खूबसूरती और अदाकारी पर लाखों-करोड़ों लोग फिदा रहते थे। 90 के दशक में कई हिट और सुपरहिट फिल्में देने के बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। शादी के बाद करिश्मा कपूर बहुत कम ही फिल्मों में नजर आई हैं।

करिश्मा कपूर की फिल्में 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

करिश्मा ने अपने दादा राज कपूर की लीगेसी को आगे बढ़ाने का काम किया है। करिश्मा कपूर ने साल 1991 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म प्रेम कैदी थी। इसके बाद, करिश्मा कपूर ने साल 1992 में बैक-टू-बैक कई फिल्में दीं। इसमें पुलिस ऑफिसर, जागृति, निश्चय, दीदार और जिगर शामिल हैं। करिश्मा कपूर ने अपने करियर में राजा बाबू, अंदाज, अंदाज अपना-अपना, कूली नं 1, राजा हिंदुस्तानी, जुड़वा, हीरो नं 1, दिल तो पागल है, बीवी नं 1 जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। 

इसे भी पढ़ें: जब करिश्मा कपूर ने ठुकरा दिया था इन बिग बजट फिल्मों का ऑफर

सिनेमाघरों में करिश्मा कपूर की आखिरी फिल्म साल 2012 में डेंजरेस इश्क रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। कई सालों के गैप के बाद करिश्मा ने वापसी कर ली है और वह हाल ही में मेंटल हुड वेब सीरीज और मल्टी स्टारर फिल्म मर्डर मुबारक में नजर आई थीं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Instagram (@therealkarismakapoor)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।