herzindagi
Karisma Kapoor and Raj Kapoor intersting story

बॉलीवुड में आने के लिए राज कपूर ने पोती करिश्मा कपूर के सामने रखी थी यह शर्त

करिश्मा कपूर ने 17 साल की उम्र में फिल्म प्रेम कैदी से बॉलीवुड में कदम रखा था। राज कपूर जी ने करिश्मा के फिल्मों में आने से पहले उनके सामने एक बड़ी शर्त रखी थी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-29, 13:47 IST

कपूर परिवार पीढ़ियों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए हुए है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर आज करिश्मा कपूर और करीना कपूर तक, कपूर खानदान ने बॉलीवुड में गहरी छाप छोड़ी है। कपूर फैमिली अपनी बॉन्डिंग के लिए भी खासा फेमस है और अक्सर ये लोग अपने परिवार से जुड़े किस्से सोशल मीडिया या इंटरव्यूज के दौरान शेयर करते रहते हैं। एक बार करिश्मा कपूर ने अपने दादा राज कपूर से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग बातें एक इंटरव्यू में बताई थीं। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि उनके दादा राज कपूर ने करिश्मा कपूर के सामने बॉलीवुड में आने के लिए एक शर्त रखी थी। चलिए आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

राज कपूर ने करिश्मा कपूर के सामने बॉलीवुड में आने के लिए रखी थी यह शर्त

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

करिश्मा कपूर ने 17 साल की उम्र में फिल्म प्रेम कैदी से बॉलीवुड में कदम रखा था और फिल्म जगत में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। करिश्मा हाल ही में एक वेब सीरीज में भी नजर आई हैं और अपने रोल के लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिल रही हैं। 90 के दशक में करिश्मा की गिनती बी टाउन की लीडिंग लेडीज में की जाती थी। करिश्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनके दादा राज कपूर को हमेशा से लगता था कि वह एक्ट्रेस ही बनेंगी और वह अक्सर उनसे कहा करते थे "लोलो बेटा...मुझे मालूम है कि आप एक्ट्रेस ही बनोगी लेकिन मैं आपसे इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर एक्ट्रेस बनना तो बेस्ट बनना...परिवार का नाम नीचे मत आने देना वरना एक्ट्रेस बनना ही नहीं।"

राज कपूर ने दी थी करिश्मा कपूर को यह सलाह 

जब करिश्मा कपूर ने फिल्मी दुनिया में आने का फैसला कर दिया था तो राज कपूर ने उन्हें सलाह देते हुए कहा था, "यह दुनिया बेशक ग्लैमर और चकाचौंध से भरी है लेकिन गुलाब से सजा बेड नहीं है। आपको यहां नाम बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।"

राज कपूर के साथ काम करने वाली थीं करिश्मा कपूर

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

करिश्मा ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि वह राज कपूर की बनाई फिल्म 'हिना' में काम करने वाली थीं। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। दरअसल, ऋषि कपूर इस फिल्म के हीरो थे और क्योंकि वह करिश्मा के चाचा हैं, इसलिए वह उनके अपोजिट फिल्म में काम नहीं कर सकती थी। यही वजह थी कि करिश्मा के हाथ से यह मौका चला गया। 

यह भी पढ़ें- कभी इस एक्टर की दीवानी हुआ करती थीं करिश्मा कपूर

 

यह भी पढ़ें- जब करिश्मा कपूर ने लगाई थी करीना कपूर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को जमकर फटकार

 

आपको करिश्मा कपूर कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Instagram/Karisma Kapoor

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।