herzindagi
image

Naga Chaitanya के भाई अखिल अक्किनेनी ने की सगाई, जानें कौन है Nagarjuna की छोटी बहू जैनब?

Akhil Akkineni Zainab Ravdjee Engagement Photos: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। जल्दी ही वो शोभिता धुलिपाला संग सादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच उनके छोटे भाई अखिल अक्किनेनी ने अपनी सगाई की अनाउंसमेंट कर दी है। साउथ एक्टर नागार्जुन ने छोटे बेटे की इंगेजमेंट अनाउंस करते हुए अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है।
Editorial
Updated:- 2024-11-27, 11:49 IST

Akhil Akkineni Engagement: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। जल्दी ही वो शोभिता धुलिपाला संग सादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच उनके छोटे भाई अखिल अक्किनेनी ने अपनी सगाई की अनाउंसमेंट कर दी है। साउथ एक्टर नागार्जुन ने छोटे बेटे की इंगेजमेंट अनाउंस करते हुए अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट के जरिए उन्होंने कपल को आशीर्वाद दिया है।

अखिल अक्किनेनी ने अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वो अपनी मंगेतर Zainab Ravdjee संग रोमांटिक पोज देते नजर आए। फैंस के मन में ये सवाल है कि आखिर नागार्जुन की छोटी बहू जैनब रावजी है कौन?

नागार्जुन ने शेयर किए पोस्ट

नागार्जुन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी और होने वाली बहू जैनब रावजी की सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'हम अपने बेटे की सगाई की घोषणा करते हुए खुश हैं, जैनब का अपने परिवार में स्वागत करते हुए हमें इससे अधिक खुशी नहीं हो सकती थी। कृपया यंग कपल को बधाई देने के लिए हमसे जुड़ें और उन्हें प्यार, खुशी और आपके अनगिनत आशीर्वाद से भरे जीवन की शुभकामनाएं दें।'

यह भी देखें- Ex हस्बैंड नागा चैतन्य की शादी के बीच छलका सामंथा रुथ प्रभु का दर्द, बोलीं 'तलाक के बाद ताने सुनने पड़े'

तस्वीरों में रोमांटिक हुआ कपल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ZAINAB RAVDJEE (@zainab_ravdjee_)

अखिल अक्कीनेनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगेतर जैनब संग सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में कपल व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करता नजर आ रहा है। जैनब कैजुअल व्हाइट आउटफिट में बहुत ही प्यारी दिखीं। वहीं, व्हाइट शर्ट और पैंट में अखिल भी खूब जच रहे थे।

कौन है जैनब रावजी?

नागार्जुन की होने वाली छोटी बहू जैनब एक आर्टिस्ट हैं। जानकारी के अनुसार, जैनब उद्योगपति जुल्फी रावजी की बेटी हैं। भारत के अलावा वो दुबई और लंदन में भी रह चुकी हैं। जैनब अपनी शानदार पेंटिंग्स के लिए फेमस हैं। उनके आर्ट को हैदराबाद में 'रिफ्लेक्शन' के साथ-साथ कई एग्जीबिशन्स में दिखाया जा चुका है।

जैनब और अखिल की मुलाकात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akhil Akkineni (@akkineniakhil)

जैनब और अखिल की मुलाकात कुछ साल पहले ही हुई थी। साथ रहते हुए इन्हें प्यार हुआ और नजदीकियां बढ़ने लगी। अब इन दोनों ने अपने रिश्ते को नए मोड़ पर ले जाने का फैसला किया है।

यह भी देखें- शादीशुदा होते हुए भी अमाला के प्यार में पड़ गए थे नागार्जुन, फिल्मी अंदाज में किया था प्रपोज

दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। शादी की तारीखों को लेकर अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि ऐसे कयास जताए जा रहे हैं अगले साल तक ये कपल भी शादी के बंधन में बंध सकता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।