फिल्म सनम तेरी कसम को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। 7 फरवरी को फिल्म एक बार फिर से रिलीज होने वाली है। इसी बीच फिल्म की हीरोइन ने भी अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस मावरा होकेन ने निकाह कर लिया है। 5 फरवरी को मावरा पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल ने शादी की खबर फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग फोटोज के साथ शेयर की है। मावरा की शादी की तस्वीरों से इंटरनेट पर सनसनी मच चुकी है। फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस ने अपने मेहंदी भरे हाथों के साथ फैंस के साथ फोटोज शेयर की हैं। उनकी शादी की तस्वीरें दिल जीत लेने वाली हैं। मावरा दुल्हन के लिबाज में किसी अप्सरा जैसी लग रही थीं। आइए देखें, मावरा होकेन की शादी की खूबसूरत तस्वीरें...
यह भी देखें- Priyanka chopra के भाई की शादी की रस्में हुई शुरू, देखें हल्दी सेरेमनी की शानदार तस्वीरें
View this post on Instagram
प्यार के इस महीने में मावरा होकेन शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अमीर गिलानी से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने सपनों के राजकुमार का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है। दोनों का निकाह 5 फरवरी को पढ़ा गया। निकाह के बाद दोनों ने अपने फैंस के साथ अपनी शादी की रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर कीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "और परेशानियों के बीच में... मैंने तुम्हें पाया।"
View this post on Instagram
मावरा ने अपनी शादी पर पेस्टल मिंट ब्लू टोन लहंगा पहनकर सभी का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस इस आउटफिट में किसी परी जैसी नजर आईं। वहीं, आउटफिट को मैच करते हुए उनके कलीरे पर पर्पल और रेड टोन का वर्क दिखा। आउटफिट के साथ ही उनकी जूलरी भी बहुत ही खूबसूरत थी। अमीर गिलानी ने अपनी शादी के लिए ऑलिव ग्रीन रंग के कुर्ते के साथ पठानी सलवार चुनी। दोनों ही एक-साथ बहुत ही खूबसूरत नजर आए।
एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट की बाढ़ सी आ गई। मावरा की फैंस पाकिस्तानी ही नहीं बल्कि भारत में भी हैं। एक्ट्रेस को भारत में भी उनके काम और खूबसूरती के लिए काफी पसंद किया जाता है। शादी की तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "माशाअल्लाह...माशाअल्लाह ...माशाअल्लाह, मेरी मावरा को अपना नया रास्ता शुरू करते हुए देखकर इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती।" एक और यूजर ने लिखा, "माशाअल्लाह माशाअल्लाह! आप लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है!!"
यह भी देखें- सनम तेरी कसम से लेकर दिल बेचारा तक, इन फिल्मों की हैप्पी नहीं है एंडिंग...दिल चीर कर रख देती है कहानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram/Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।