Priyanka Chopra Brother Wedding Photos: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की तैयारियों में बिजी हैं। एक्ट्रेस इस वक्त भारत में हैं और भाई की शादी की रस्मों को एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका के परिवार ने शादी की रस्में शुरू करने से पहले घर में माता की चौकी भी रखी थी। एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ फोटोज भी शेयर की हैं। 5 फरवरी को हल्दी और माता की चौकी रखी गई थी। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा के भाई की मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
संगीत सेरेमनी में प्रियंका ने पीकॉक कलर का शिमरी आउटफिट कैरी किया था, जिस पर सभी की नजरें टिक गई हैं। प्रियंका के भाई की शादी के लिए उनके पति निक जोनस और फैमिली भी इंडिया आई है। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 5 फरवरी को इनकी हल्दी की रस्म थी। जहां प्रियंका के साथ पूरी फैमिली ने खूब एन्जॉय किया था।
यह भी देखें- शूटिंग शुरू होते ही 'विवाह' फिल्म छोड़कर भागना चाहते थे शाहिद कपूर, खुद किया खुलासा
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की 6 फरवरी 2025 को संगीत सेरेमनी हुई थी। जहां प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टाइलिश अंदाज से पूरी लाइमलाइट बटोर ली। एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस के साथ जमकर मीडिया के सामने पोज किया। साथ ही एक्ट्रेस अपने सास ससुर के साथ भी फोटो क्लिक करवाती नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
View this post on Instagram
मधु चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर सिद्धार्थ चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की थीं। उनकी तस्वीरों में पूरा चोपड़ा परिवार ट्रेडिशनल ड्रेस पहनें नजर आ रहा था। वहीं, प्रियंका और मालती भी इस दौरान बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय भी इस दौरान बहुत ही प्यार लग रहे थे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की हल्दी की रस्म की तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दुल्हा और दुल्हन पर हल्दी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। दोनों एक-दूसरे के साथ डांस करते भी नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में प्रियंका अपनी फैमिली के साथ डांस करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने येलो कलर का शरारा सूट स्टाइल किया था। साथ में गॉगल्स लगाकर एक्ट्रेस कमाल की लगीं। तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "किकिंग ऑफ #Sidnee की शादी की हेल्दी सेरेमनी।"
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में हल्दी की रस्म के दौरान किसी ने दूल्हे का कुर्ता ही फाड़ दिया। हल्दी सेरेमनी की एक फोटो में मालती रस्सी थामकर ऊपर चढ़ने की कोशिश करती नजर आईं। फैंस को उनका ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। हर कोई मालती और प्रियंका की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहा है। जल्दी ही प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी भी होने वाली है।
यह भी देखें- बचपन में अमिताभ बच्चन हो गए थे फ्रिज में बंद, सुनाया मजेदार किस्सा, बोले 'बहुत मार पड़ी थी...'
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram/Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।