ये हैं वो सेलेब्स जिन्होंने एक्टिंग करियर के लिए छोड़ दी पढ़ाई

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनानेके लिए अपनी स्कूलिंग तक कंप्लीट नहीं की तो किसी ने ग्रेजुएशन में एडमिशन लेकर कॉलेज ड्राप आउट कर दिया।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-09-28, 11:54 IST
Bollywood Actresses Who Left Their Studies Midway

Celebs Who Left Studies For Acting Career: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज कई ऐसे सितारे हैं जिनकी दुनिया दीवानी है। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए इन सितारों ने काफी स्ट्रगल किया। कुछ के दिलो दिमाग पर तो एक्टिंग का जुनून ऐसा छाया था कि उन्होंने एक्टिंग करियर परस्यू करने के लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं।

श्रद्धा कपूर

आशिक 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कॉलेज ड्रॉप आउट हैं। श्रद्धा बोस्टन यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी लेकिन फिल्मों में ऑफर मिलने के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई।

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी शामिल है। प्रियंका ने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए कॉलेज में एडमिशन ही लिया था लेकिन इस दौरान उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कंपटीशन जीत गईं। इसके बाद प्रियंका ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है अर्जुन ने तो स्कूलिंग भी कंप्लीट नहीं की है।अर्जुन कपूर 11 वीं कक्षा में फेल हो गए थे। इसके बाद से उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। उन्होंने 12वीं भी कंप्लीट नहीं किया है। अर्जुन ने एशियन अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन में एडमिशन लिया और एक्टिंग की पढ़ाई पर फोकस करने लगे। अर्जुन कपूर ने कल हो ना हो में बतौर सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था।साल 2012 में इशकजादे से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। सलमान ने ग्वालियर के सिंधिया हाई स्कूल से हाई स्कूल की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन पूरी करने के लिए वो मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज गए थे लेकिन सलमान (जानिए सलमान की फिल्मों से जुड़ी कुछ खास बातें) ने फिल्मों में काम करने के लिए सेकंड ईयर में ग्रेजुएशन की पढ़ाई छोड़ दी।

कंगना रणावत

बॉलीवुड की क्वीन यानी की कंगना रणावत भी कुछ खास क्वालिफिकेशन नहीं रखती हैं। कंगना 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाई थीं। 12वीं फेल होने के बाद उन्होंने घर छोड़ दिया था और दिल्ली की तरफ रुख किया था। यहां से उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। कुछ समय बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

करिश्मा कपूर

आपको जानकर हैरानी होगी कि 90 के दशक की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर ने बहुत ही कम उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। इस वजह से वो अपनी स्कूलिंग भी पूरी तरह से कंप्लीट नहीं कर पाईं। करिश्मा ने सिर्फ 5वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने ग्रेजुएशन भी पूरी नहीं कर पाईं। जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या (जानिए ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का राज) ने आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए रहेजा कॉलेज में एडमिशन लिया था लेकिन मॉडलिंग के लिए उनको अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देनी पड़ी।

यह भी पढ़ें-बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के वो Wedding Trends जिन्हें अन्य सेलेब्स ने किया कॉपी

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण भी कॉलेज ड्रॉपआउट हैं।दीपिका ने समाजशास्त्र में बीए की डिग्री लेने के लिए इग्नू में दाखिला लिया था। लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए दीपिका ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। साल 2006 में उन्होंने एक कन्नड फिल्म ऐश्वर्यामें काम किया था। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें-इन सेलिब्रिटीज के ब्रेकअप की अफवाहों ने लूटी लाइमलाइट

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP