बॉलीवुड सेलिब्रिटी एक पब्लिक फिगर होते हैं और इसलिए उनकी पर्सनल लाइफ भी कभी पर्सनल नहीं रहती है। उनकी फिल्मों से लेकर रिश्तों तक की चर्चा उनके फैन्स के बीच होती है। लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। शायद यही कारण है कि उनके लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें काफी चर्चा में रहती हैं।
हालांकि, हर बार सभी खबरें सही हों, ऐसा नहीं है। जहां कुछ लिंकअप की खबरों में सच्चाई नहीं होती है, वहीं कई बार ब्रेकअप की खबरें भी फेक होती हैं। लेकिन फिर भी लोग उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड कपल्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके ब्रेकअप की झूठी खबरों ने काफी लाइमलाइट लूटी-
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जब एक रिलेशनशिप में आए थे, तब लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया था। इसके बाद उनके ब्रेकअप की अफवाहों ने भी काफी लाइमलाइट लूटीं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहें तब फैलने लगीं, जब मलाइका ने अर्जुन के सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइक और कमेंट करना बंद कर दिया। यह भी खबर आई कि मलाइका ने अर्जुन के परिवार के सदस्यों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, बाद में जब ये एक साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया, तब ये सभी अफवाहें बंद हुईं।
इसे भी पढ़ेंःक्या Malaika Aora और Arjun Kapoor का हो गया है ब्रेकअप? जानें क्या है सच
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
View this post on Instagram
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिलेशनशिप बिग बॉस के घर से शुरू हुआ था। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी इनकी बॉन्डिंग लोगों को काफी अच्छी लगती थी। लेकिन इनके रिलेशन को लेकर तरह-तरह की अफवाहें अक्सर सुनने को मिलती है। करण के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से ही इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि, बाद में खुद करण ने एक इंटरव्यू में बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उनका कहना था कि लोग उनके सोशल मीडिया इंटरेक्शन को देखकर रिलेशन को लेकर तरह-तरह के जजमेंट पास करते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया यह नहीं बताता कि असल जिंदगी में वे कैसे हैं।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत
View this post on Instagram
नेहा कक्कड़ की आवाज पर पूरी दुनिया थिरकती है। नेहा कक्कड़ की पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर तरह-तरह की चर्चा होती है। उन्होंने साल 2020 में सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी। उनकी शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया था। शादी के तुरंत बाद ही एक तस्वीर से यह अफवाहें सामने आईं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि, यह खबर झूठी निकलीं। इतना ही नहीं, पिछले कुछ समय से यह अफवाहें फैलने लगीं कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत अलग होने वाले हैं। यहां तक कि रोहनप्रीत के बर्थडे पर जब नेहा ने उनके लिए कोई पोस्ट नहीं किया तो इससे खबरों ने तूल पकड़ लिया। हालांकि, इसके तुरंत बाद दोनों की तस्वीर के पोस्ट ने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया।
इसे भी पढ़ेंःये 5 बातें नेहा कक्कड़- रोहनप्रीत की शादी को बनाती हैं खास
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों