दिखना है बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत, तो सोनम कपूर के इन आई मेकअप लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो एक बार सोनम कपूर के इन आई मेकअप लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

sonam kapoor eye makeup inspiration m

अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस को देखकर लड़कियां सोचती हैं कि वह भी उनकी तरह खूबसूरत नजर आएं। यह सच है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी स्किन का अतिरिक्त ख्याल रखती हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती में अहम् रोल मेकअप का भी होता है। हर फिल्म या ओकेजन के लिए वह अलग लुक सिर्फ अपने आउटफिट की मदद से ही क्रिएट नहीं करतीं, बल्कि उनका मेकअप भी हर बार काफी अलग होता है और इसलिए अगर आप सच में उनकी तरह दिखना चाहती हैं तो जरूरी है कि आप उनके आउटफिट के साथ-साथ उनके मेकअप पर भी फोकस करें।

इसे भी पढ़ें-इन 5 आसान तरीकों से मिलती हैं बिना मस्कारा के लंबी आईलैशेज

ऐसी ही एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस है सोनम कपूर। अनिल कपूर की लाडली सोनम को बॉलीवुड की स्टाइल दीवा माना जाता है। वैसे सोनम सिर्फ अपने स्टाइल या आउटफिट के साथ ही एक्सपेरिमेंट नहीं करतीं, बल्कि उन्हें अपने मेकअप के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। अगर आप उनकी फैन हैं और सोनम के स्टाइल को फॉलो करती हैं तो आपको सोनम के यह आई मेकअप लुक्स भी जरूर पसंद आएंगे। तो चलिए आज हम आपको सोनम कपूर आहूजा के कुछ अलग-अलग आई मेकअप लुक्स दिखा रहे हैं। इन्हें आप अलग-अलग ओकेजन पर आसानी से ट्राई कर सकती हैं-

पिंक टच

sonam kapoor eye makeup inspiration ()

पिंक एक ऐसा आईशैडो कलर है, जो हर आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। इसलिए अगर आप आईशैडो के कलर को लेकर कंफ्यूज हैं तो सोनम की तरह लाइट पिंक शेड को चुनें। अपने इस आई मेकअप लुक में सोनम ने लाइट पिंक कलर के आईशैडो के साथ लाॅन्ग ब्लैक आईलाइनर लगाया है। वहीं लिप्स में इससे मैच करता हुआ पिंक शेड ही लगाया है। यह एक बेहद सॉफ्ट लुक है

आप इसे डेली रूटीन से लेकर ऑफिस यहां तक कि पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। यह लुक उन लड़कियों के लिए काफी अच्छा है, जो मेकअप के बारे में बहुत कुछ नहीं जानतीं लेकिन मेकअप से एक अच्छा लुक कैरी करना चाहती हैं।

येलो बोल्ड लुक

sonam kapoor eye makeup inspiration ()

अगर आप सोनम कपूर की तरह ही अपने लुक्स के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो सोनम की तरह येलो कलर की आईशैडो को अप्लाई कर सकती हैं। इस लुक में सोनम में मल्टीकलर आउटफिट के साथ येलो शेड कैरी किया है। इसके साथ सोनम ने लैशेज को भी हैवी लुक दिया है। वहीं अपने लुक को बैलेंस करने के लिए लिप्स को न्यूड ही रखा है। आप भी अगर आईज पर ब्राइट कलर इस्तेमाल कर रही हैं तो बाकी मेकअप को लाइट रखें। साथ ही आईज में भी ओवर करने से बचें।

न्यूड लुक

sonam kapoor eye makeup inspiration ()

इस लुक में सोनम ने अपने लिप्स को रेड कलर देकर उस पर अधिक फोकस किया है, जबकि आईज को न्यूड ही रखा है। लाइट कलर के आईशैडो के साथ बेहद थिन लाइनर विद स्मज लुक दिया है। इसके अलावा आई मेकअप में सोनम ने आईलैशेज को हाईलाइट किया है।

इसे भी पढ़ें-दीपिका पादुकोण को मेकअप में ये चीज नहीं थी पसंद, लेकिन अब उन्हें इस चीज से है प्यार

पिंक आईशैडो विद फाल्स लैशेज

sonam kapoor eye makeup inspiration ()

अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं और एक ब्राइट लुक चाहती हैं तो सोनम की तरह अपने आउटफिट से मैच करता हुआ आईशैडो लगा सकती हैं। हालांकि अपने आई लुक को बेहतर बनाने के लिए सोनम ने हैवी लाइनर विद फाल्स लैशेज लुक रखा है। इससे उनकी आंखें बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं। वहीं लोअर लैशलाइन पर उन्होंने काजल नहीं लगाया है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP