herzindagi
quick and easy makeup looks

Easy Makeup Look: 2 मिनट में मेकअप कर हो जाएं तैयार, जानें तरीका

पार्टी हो या कोई फंक्शन जानें से पहले हम मेकअप जरूर करते हैं, ताकि हर कोई हमारे लुक की तारीफ करे। साथ ही हम सबसे अलग और खूबसूरत नजर आए।
Editorial
Updated:- 2024-04-29, 14:16 IST

पार्टी या फंक्शन में जाना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन यहां पर जानें से पहले अपने लुक को सोचकर रखते हैं। ऐसा इसलिए ताकि हम तैयार होने में समय कम लगे। साथ ही जब हम तैयार हो जाएं तो सबसे अलग नजर आए। कई सारे लोग रेडी होने के लिए पार्लर जाना भी पसंद करते हैं, ताकि मेकअप और हेयर स्टाइल क्रिएट करा सके। लेकिन हम आपको मेकअप आर्टिस्ट मीनाषी दत्ता ने जिन टिप्स को अपने वीडियो में बताया है उसके बारे में बताएंगे। इसमें उन्होंने 2 मिनट में मेकअप करने के तरीके को शेयर किया है। चलिए आपको भी बताते हैं कैसे आप 2 मिनट में मेकअप कर सकती हैं।

मेकअप बेस के लिए लगाए बीबी और सीसी क्रीम

Makeup looks in  min

अगर आपको बजट कम है तो ऐसे में आप बेस के लिए कंसीलर और फाउंडेशन की जगह बीबी और सीसी क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से खरीदें और चेहरे पर प्राइमर लगाने के बाद इसे अप्लाई करें। आप चाहें तो ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से अच्छे पूरे फेस पर ब्लेंड कर सकती हैं। इसके बाद पाउडर से इसे सेट करें।

लिप टिंट का करें इस्तेमाल (Lip Tint For Makeup)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Meenakshi Dutt (@meenakshiduttmdm)

कई लोग ब्लश लगाने के लिए पिंक कलर का ब्लश पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। आजकल यह कॉन्टोर के साथ भी आता है। लेकिन अगर आपके पास यह नहीं है तो इसकी जगह पर लिप टिंट का इस्तेमाल मेकअप के लिए कर सकती हैं। इसके आप गालों पर लगाएं और अच्छे से ब्लेंड करें। आप इसे लिप्स पर भी अप्लाई कर सकती हैं। इससे लिप्स हाइड्रेट रहेंगे। साथ ही आपको अलग से लिपस्टिक लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: चेहरे के बाद गर्दन पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

क्रीमी आईशैडो का करें इस्तेमाल (EyeShadow For Eye Makeup)

Creamy eye shadow makeup look

आप महंगे पैलेट खरीदने की बजाए बाजार से जाकर क्रीमी आईशैडो को खरीद सकती हैं। यह हर मेकअप लुक के साथ जाता है और इसे इस्तेमाल करना आसान होता है। इसे उंगली पर लें और आईलीड पर अप्लाई करें। फिर लाइनर लगाएं। इससे आपका मेकअप लुक कंप्लीट हो जाएगा।

मेकअप आर्टिस्ट मीनाषी दत्ता ने जो मेकअप लुक शेयर किया है। जिसे उन्होंने 2 मिनट में क्रिएट किया है। आप भी पार्टी या फंक्शन में जल्दी पहुंचने के लिए इसे ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के मेकअप लुक के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही आप सबसे अलग और सुंदर नजर आएंगी।

नोट: आप किसी भी मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें तो उससे पहले अपनी स्किन टोन और पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इसे भी पढ़ें: Eye Makeup Tips : जानें क्या होती है मेकअप में टाइट लाइनिंग और इसे करने का तरीका

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।