herzindagi
image

हर त्योहार पर चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती, बस फॉलो करना होगा ये 5 मिनट मेकअप टिप्स

अगर आप भी किसी खास त्योहार पर मेकअप करने का सोच रही हैं, लेकिन आपके पास टाइम कम है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी मेकअप टिप्स बनाएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से कम समय में मेकअप कर सकती हैं। आईए जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-08-26, 19:25 IST

अधिकतर महिला अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई उपाय आजमाती हैं। ऐसे में तीज त्योहार पर कुछ महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप करती है। अगर आप भी किसी खास त्योहार पर मेकअप करने का सोच रही हैं, लेकिन आपके पास टाइम कम है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी मेकअप टिप्स बनाएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से कम समय में मेकअप कर सकती हैं। आईए जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में।

5 मिनट के अंदर ऐसे करें मेकअप

अगर आप भी किसी ख़ास त्योहार पर सज-धज कर उस त्यौहार को यादगार बनाना चाहती हैं और ऐसे में मेकअप करने का सोच रही हैं, तो अब आप घर पर रहकर कम समय में यानी 5 मिनट के अंदर अपने मेकअप को पूरा कर सकती है और अपने चेहरे को खूबसूरत भी बना सकती है।  इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करनी होगी। उन टिप्स की मदद से आसानी से मेकअप हो सकता है।  

1 - 2025-08-26T191703.101

आंखों को बनाएं खूबसूरत 

त्योहार पर कम समय में मेकअप करने के लिए आप सबसे पहले अपने चेहरे पर बीबी क्रीम या फाउंडेशन लगा ले।  इससे चेहरे पर बेस तैयार हो जाएगा।  इसके बाद आंखों के नीचे अगर ज्यादा डार्क सर्कल्स है, तो फाउंडेशन और फेस पाउडर की मदद से इन काले घेरे को कम कर लें। आपको फाउंडेशन और बीबी क्रीम दोनों स्किन के टाइप से चुनना है।  इससे चेहरा खूबसूरत बनेगा। 

सही लिपस्टिक शेड का चुनाव करें 

अब आप अपनी आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए काजल या लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं और मस्कारा से आईलैशेज भी खूबसूरत बना सकती है।   इसके अलावा आप लिप लाइनर से होंठों के आसपास बाउंड्री बना लें और फिर लिपस्टिक लगा लें।  आप लिपस्टिक का शेड अपने हिसाब से चुन सकती हैं। आप चाहें तो लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें: Aankhon ka kajal banane ka tarika: घर पर बनाएं आंखों को ठंडक देने वाला काजल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

इन बातों का रखें ध्यान

इसके अलावा आप गालों पर ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं। लास्ट में अपने मेकअप को फाइनल टच देने के लिए आप सेटिंग स्प्रे से अपने मेकअप को सेट कर सकती हैं। ध्यान रहे आपको सभी मेकअप प्रोडक्ट कंपनी और ब्रांडेड लेना है। अगर किसी भी मेकअप प्रोडक्ट से स्किन प्रॉब्लम हो तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें और डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से जरूर राय लें।

2 - 2025-08-26T191701.688

यह भी पढ़ें:  चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा आलू से बना ये खास फेस पैक, शहद का इस्तेमाल कर ऐसे करें इसे घर पर तैयार

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।