महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई प्रयास करती है। फैशन की इस दुनियां में कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को खूबसूरत बनाती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं मेकअप कर अपने चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बनाती है। ऐसे में चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आंखों का खूबसूरत होना भी बहुत जरूरी होता है।
अगर आप भी अपनी आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए लाइनर, काजल और मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे आसान तरीके के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप घर पर रहकर काजल तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा रानी ने बताया कि अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप करने से साथ साथ महिलाएं अपनी आंखों को भी खूबसूरत बनाने के कई प्रयास करती हैं। अगर आप अपनी आंखों के लिए काजल का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आप घर पर काजल तैयार कर सकती हैं। इससे आपकी आंखें न सिर्फ खूबसूरत दिखेंगी बल्कि आप अपनी आंखों को ठंडक भी पहुंचा सकती हैं।
घर पर काजल बनाने का तरीका
ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि घर पर काजल बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे- सरसो का तेल, रूई, दीपक, ढकने के लिए एक बर्तन। अब आप इस काजल को बनाने के लिए दीपक में सरसों का तेल डाल कर उसमें रुई को अच्छी तरह भिगों दें। अब इसे जला कर इस दीपक के ऊपर एक बर्तन ढक दें और कुछ समय के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। थोड़े टाइम में ही आपका काजल बनकर तैयार हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:Natural Kajal DIY: अब नहीं लगेगी आपको किसी की नजर, घर पर बनाकर आंखों में लगाएंगी ये काजल
इन बातों का भी रखें ध्यान
आप इस काजल को एक डिब्बी में भरकर रख सकती हैं और जब भी आप मेकअप करें तब इसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आप इस काजल को उंगलियों की मदद से लगा सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे आपको हाथों को अच्छी तरह धोने के बाद ही उंगलियों से काजल लगाना है। इस काजल से आपकी आंखों को आराम मिल सकता है।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें:Homemade Kajal: आंखों की खूबसूरती को बढ़ा देगा ये घर बना काजल, जानें बनाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों