herzindagi
image

Natural Kajal DIY: अब नहीं लगेगी आपको किसी की नजर, घर पर बनाकर आंखों में लगाएंगी ये काजल

काजल लगाना हम सभी को पसंद होता है। इससे आंखें खूबसूरत नजर आती हैं। लेकिन बाजार के काजल के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में जलन या दर्द होने लगता है। ऐसे में आप इसे घर पर बनाएं और आंखों में इस्तेमाल करें।
Editorial
Updated:- 2025-03-24, 17:32 IST

काजल लगाना हम सभी को पसंद होता है। इसकी वजह से आंखों की खूबसूरती भी दोगुनी हो जाती है। साथ ही, आंखें बड़ी-बड़ी नजर आएगी। लेकिन इसके लिए हम अक्सर बाजार से जाकर ब्रांड के काजल का इस्तेमाल करते हैं। इसकी वजह से कई बार हमारी आंखें लाल और जलने लगती है। ऐसे में आप घर पर काजल बनाकर इसे इस्तेमाल में ला सकती हैं। इससे आपकी आंखों में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। ऐसे में आप घर पर काजल को बनाकर आंखों की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आप काजल को बनाएं।

काजल बनाने के लिए सामग्री

Kajal (2)

  • बादाम - 2
  • कपूर- 2
  • देसी घी- 1/3

काजल बनाने का तरीका (How To Make Kajal At Home)

  • इसके लिए आपको एक मिट्टी या तांबे का बर्तन लेना है।
  • अब बादाम को छीलकर डालें। इसके बाद इसमें 2 कपूर डालें।
  • इसके बाद जो बर्तन काल के लिए लिया है। इसे उल्टा करके इनके ऊपर रखें। इससे पहले इसमें आग लगाएं।
  • इसे काजल बनने तक ऐसे ही रख दें। इससे काजल का पाउडर इसमें अच्छे से बन जाएगा।
  • इसके बाद इसे सीधा करके इस पाउडर को एक छोटे जार में निकालें।
  • फिर इसमें देसी घी को मिक्स करके इसे सॉफ्ट बनाएं।

इस तरह करें काजल को आंखों में अप्लाई

Kajal tips

  • इसके लिए आपको इसे एक कंटेनर में स्टोर करना है।
  • फिर इसे ब्रश की मदद से आंखों में अप्लाई किया है।
  • इसे आप चाहें को लाइनर लगाने के लिए भी अप्लाई कर सकती हैं।
  • इसे लगाने के बाद आपको बाजार से काजल लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: अगर आप परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो एक्सपर्ट से सीखें शिमर आईलाइनर लगाने का तरीका

इन बातों का रखें ध्यान

  • काजल बनाते समय, सुनिश्चित करें कि आप सही तरीके से सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • काजल को हमेशा साफ हाथों या ब्रश से लगाएं।
  • यदि आपको आंखों में कोई जलन या परेशानी महसूस होती है, तो काजल का उपयोग करना बंद कर दें।

इस आसान तरीके से आप घर पर काजल को बनाएं। काजल आंखों के लिए अच्छा रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये नेचुरल चीजों से तैयार किया गया है। आप इसे बनाकर लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्यों किसी भी मेकअप प्रोडक्ट को एप्लीकेटर या ब्रश की मदद से ही लगाना चाहिए? जानें

नोट: आंखों में किसी भी तरह के मेकअप प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।