एकता कपूर के सुपर डूपर हिट शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका का रोल प्ले कर चुकीं हिना खान दिन पर दिन फेमस होती जा रही हैं। उनकी फैन फॉलोविंग बॉलीवुड की किसी टॉप 10 एक्ट्रेस की तरह है। युवा महिलाओं में हिना खान अपने फैशनेबल अंदाज और ब्यूटिफुल लुक्स के लिए फेमस हैं। खासतौर पर जब से उन्हें ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका के रोल में देखा गया हैस, महिलाएं उनके अंदाज की दीवानी हो चुकी हैं। अब तो हिना खान का जैसे ही कोई लुक सोशल मीडिया पर आता है वायर हो जाता है।
फिलहाल हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘नो मेकअप लुक’ वाली कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अगर आपको हिना खान पसंद है तो आपको उनका यह लुक भी काफी पसंद आएगा। आप हिना खान के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं और खुद भी नो मेकअप लुक ट्राय कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Kasautii Zindagii Kay 2: कोमोलिका के डिजाइनर ब्लाउज से लें फैशन टिप्स
नो मेकअप लुक के लिए सबसे पहले आपको अपने चेहरे और नेक पर अपनी स्किन टाइम के अनुसार एक अच्छे ब्रांड के मॉइश्चराइजर का यूज करना होगा। आपको मॉइश्चराइजर को डॉट-डॉट करके चेरहे पर लगाना है और फिर हलके हाथों से चेहरे की मसाज करते हुए उसे फैलाना है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको वॉटर बेस्ड और ड्राय है तो क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर यूज करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:Kasautii Zindagii Kay 2:Hina Khan bridal Look: दुल्हन बन आखिर किसके साथ 7 फेरे ले रही हैं हिना खान?
मॉइश्चराइज लगाने के बाद आपको चेहरे पर प्राइमर लगना होगा। बाजार में कई तरह के प्राइमर उपलब्ध हैं। मगर, आपको अपनी त्वचा के मुताबिक ही सही प्राइमर चुनना है और उसे चेहरे पर यूज करना है। स्किन टाइप के अनुसार आपको बाजार में प्राइमर मिल जाएंगे। इसे भी आप मॉइश्चराइजर की तरह चेहरे और नेक एरिया में डॉट-डॉट करके लगाएं और अच्छी तरह से फैलाएं। प्राइमर आपकी त्वचा को कॉस्मैटिक्स में मिले कैमिकल्स से सुरक्षित रखता है। घर पर ही बनायें प्राइमर
हर किसी के चेहरे पर कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता है जिसके करैक्शन की जरूरत होती है। ऐसे में कॉस्मैटिक्स कलर करैक्टर्स आते हैं। आप दाग-धब्बों और डार्क सर्किल्स को कंसीलर और कलर करैक्टर से ठीक कर सकती हैं। कलर करैक्टर अलग-अलग दाग-धब्बों के लिए अलग-अलग कलर का आता है। उदाहरण के लिए अगर आपके पिंपल निकला हुआ है तो आप उसे ग्रीन कलर करैक्टर से छुपा सकती हैं।
फाउंडेशन आपके मेकअप का बेस बनाता है। यह मेकअप का बहुत जरूरी हिस्सा होता है। अगर आप नो मेकअप लुक ट्राय कर रही हैं तो ध्यान रखें कि आपको बहुत कम मात्रा में फाउंडेशन का यूज करना है। इस बात का भी ध्यान रखें कि फाउंडेशन आपकी स्किन टाइप और स्किन टोन के मुताबिक हो। इसे भी आप डॉट-डॉट करके चेहरे और नेक एरिया पर लगाएं। फाउंडेशन के बाद चेहरे पर फेस पाउडर जरूर लगाएं। फेस पाउडर आपके चेहरे को फ्लॉलेस लुक देता है।कोमोलिका का यह स्टाइलिश अंदाज भी देखें
नो मेकअप लुक के लिए आपको न्यूड कलर का ब्लश ऑन चुनना चाहिए। अगर आप ब्लश ऑन यूज न करना चाहें तो आप केवल हाईलाइटर्स का यूज कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी।
आंखों के लिए भी आपको नेचूरल टोन की आई शैडो यूज़ करने होंगे। आप नो मेकअप लुक के लिए क्रीम बेस्ड आई शैडो से मेकअप कर सकती हैं। इसके लिए आप थोड़ा सा शेड ब्रश में लगाए और आईबॉल पर लगाएं। नो मेकअप लुक में आंखों पर ज्यादा प्रोडक्ट्स नहीं लगते मगर, इस लुक के लिए आपको अपनी आईब्रोज को डार्क ब्राउन कलर से हाईलाइट करना चाहिए। आपकी आई ब्रोज जितनी डार्क होंगी नो मेकअप लुक उतना अच्छा आएगा। इसके साथ ही आप आईलैशेज में मस्कारा जरूर लगाएं। आप हाइड्रेटेड करने वाला जैल बेस्ड मस्कारे का यूज कर सकती हैं। हिना खान के ये 4 आई मेकअप लुक्स भी देखिए।
अगर आप अपने मेकअप को नेचूरल रखना चाहती हैं तो आप लिपस्टिक का कलर भी न्यूड या फिर लाइट ब्राउन या पिंक ही रखें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।