टीवी सीरियल ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा बहू और रियालिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में फस्ट रनरअप रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान को कौन नहीं जानता है। अब तो लोग उन्हें एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ की कोमोलिका के रूप में ज्यादा जानने लगे हैं। हाला कि हिना खान ने इस टीवी सीरियल से लंबे समय के लिए ब्रेक ले लिया है मगर, उनके कैरेक्टर ‘कोमोलिका’ के लुक्स को आज भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर उनकी आंखों का मेकअप काफी फेमस हो गया है। तो चलिए आज हम आपको हिना खान आई मेकअप लुक्स के बारे में बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें:इन 7 बातों का रखेंगी ध्यान तो मेकअप के दौरान नहीं आएगा आंखों से पानी
डो-आई मेकअप के लिए आपको अपनी आंखों के डिफ्रेंट फीचर्स पर ध्यान देना होगा। आपको अपनी लोअर आई लैशेज पर काजल लगाना होगा। बेस्ट होगा कि आप अपनी आंखों पर व्हाइट कलर का काजल लगाएं। इससे आपकी आंखें ज्यादा बड़ी लगेंगी। हिना खान की इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक आईलाइनर का प्रयोग किया है। हिना ने ब्राउन शेड का आईशैडो यूज किया है और इससे लोअर आई लाइन पर स्मज किया है। आपको बाजार में अच्छा आईशैडो पैलेट मिल जाएगा मगर, आप कम दामों में अच्छा आईशैडो पैलेट यहां से खरीद सकती हैं। यहां आईशैडो पैलेट 398 रुपए का मिल जाएगा।
अगर आपको लाइट मेकअप या नो मेकअप लुक चाहिए तो आप न्यूड आई मेकअप कर सकती हैं। हिना खान की इस तस्वीर में उन्होंने न्यूड आई मेकअप कर रखा है। इसके लिए आपको सबसे पहले आंखों पर आई प्राइमर लगाना होगा। इसके बाद आप फाउंडेशल लगाएंगी और फिर न्यूड पिंक या ब्राउन कलर से आंखों के सेंटर से आईशेड लगाए और ब्रश से इसे अच्छे से फैलाएं। आप न्यूड आई मेकअप के लिए लाइट गिल्टर वाले या क्रीम आईशैडो का भी यूज कर सकती हैं। इस आई मेकअप में आपको काजल और आइलाइनर का इस्तेमाल नहीं करना है और जैलयुक्त मस्कारा लगाना है।
इसे जरूर पढ़ें:आइलाइनर लगाकर हो चुकी हैं बोर तो लेटेस्ट ट्रेंड के आइलाइनर लगाना सीखें
सबसे पहले आंखों पर प्राइम लगाएं। अब आई पेंसिल से आई लैश के नजदीक पर एक आउटलाइन क्रिएट करें। वैसे तो आप किसी भी रंग की पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं मगर आपको पर्पल स्मोकी आई चाहिए तो आपको इसके लिए पर्पल आई पेंसिल का ही यूज करना चाहिए। जो आउटलाइन आप ड्रॉ कर रही हैं उसे अच्छे से ब्लैंड करें।
इससे स्मूद ट्रांजिक्शन यूज किया जा सकता है। इसके बाद क्रीज लाइन पर प्रपल कलर का आई शैडो लगाए और अच्छे ब्लैंड करें। अब लैश लाइन के नजदीक ब्लैक आईशैडो लगाएं। इससे पर्पल स्मोकी आई लुक को डेप्थ मिलेगी। साथ ही लोवर लैश लाइन के लिए सेम कलर की पेंसिल का यूज करें। इसके बाद आपको आखिरी में अपना लुक कंप्लीट करने के लिए फॉल्स आईलैशेज लगाना चाहिए।
चाराकोल आई मेकअप यानि ब्लैक स्मोकी आई मेकअप। अगर आपको बोल्ड लुक चाहिए और किसी नाईट पार्टी में जाना है तो आप चारकोल आई मेकअप कर सकती हैं। इसके लिए आपको आंखों में सबसे पहले प्राइमर लगाना होगा। इसके बाद आप आंखों में ब्राउन, ब्लैक और डार्क ब्राउन आईशैडो को यूज करके स्मोकी इफैक्ट दे सकती हैं।
आप चाहें तो स्मोकी आई मेकअप को और भी इनहैंस कर सकती हैं और इसके लिए गोल्डन ग्लिटर का यूज कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।