herzindagi
home made products to get pimple free skin main

मार्केट में मिलने वाले प्रॉडक्ट्स से स्किन हो जाती है खराब तो घर पर ही बनायें फाउंडेशन, प्राइमर और लिपग्लॉस

अगर बाजार से खरीदे गए प्राइमर और फाउंडेशन से चेहरे पर हो जाते हैं पिंपल्स तो घर पर ही बनायें फाउंडेशन, प्राइमर और लिपग्लॉस और अपनी स्किन को रखें सेफ। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-02-14, 09:54 IST

मैं मार्केट से खरीदी हुई कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट यूज़ करती थी तो मेरे स्किन में पिपंल्स की समस्या हो जाती थी। ऐसा स्किन पर मार्केट प्रोडक्ट्स के सूट ना करने की वजह से होता था। आपके साथ भी ऐसा होता होगा।

कई महिलाओं की स्किन काफी सेंसिटिव होती है जिसके कारण उनकी स्किन पर किसी भी तरह के मार्केट प्रोडक्ट्स सूट नहीं करते और वे मुंहासों और पिंपल्स का कारण बनते हैं। कई बार बाजाम में मिलने वाले प्राइमर और फाउंडेशन, मुहांसे और पिंपल्स का कारण बनते हैं। जबकि आप घर पर ही कुछ चीजों को यूज़ करके प्राइमर, फाउंडेशन और लिप ग्लॉस बना सकती हैं।

करें किचन इन्ग्रीडिएंट्स का यूज़

इन्हें बनाना बहुत ही आसान है। इन चीजों को बनाने के लिए किचन में रखे सामान की जरूरत पड़ती है। इसलिए एक बार किचन का रुख करें और घर पर ही ये मेकअप प्रोड्क्टस बनाकर यूज़ करें। तो इस आर्टिकल में जानते हैं घर पर ही प्राइमर, फ़ाउंडेशन और लिप ग्लॉस बनाने का तरीका। 

प्राइमर

प्राइमर मेकअप का एक जरूरी हिस्सा है। इसे मेकअप की शुरुआत में ही चेहरे पर लगाकर, चेहरे की स्किन टोन एक समान की जाती है। इसका इस्तेमाल चेहरे के दाग धब्बे छुपाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसलिए हमेशा प्राइमर सोच-समझकर ही चुनने चाहिए। अगर मार्केट में मिलने वाले प्राइमर आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं तो घर पर प्राइमर बनायें। घर पर बनाये हुए इस प्राइमर से आपकी स्किन को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। 

home made products to get pimple free skin inside

ऐसे बनायें प्राइमर 

  • प्राइमर बनाने के लिए एक कटोरी में 3 टेबलस्पून पानी लें। 
  • फिर इस पानी में 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल और बादाम तेल की 2 बूंदें मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट क तब तक मिलाएं जब तक की ये गाढ़ा ना हो जाए। 
  • लीजिए आपका प्राइमर तैयार है। 
  • अब इस जेल को मेकअप करने से पहले चेहरे पर लगाएं (जैसे की प्राइमर को लगाती हैं)।
  • फिर इसे पांच से दस मिनट के लिए सूखने दें। उसके बाद मेकअप लगाएं।

बचे हुए होममेड प्राइमर को रिफ्रिजरेटर में रख दें। इसे आप एक सप्ताह तक यूज़ कर सकती हैं।  

फ़ाउंडेशन 

फाउंडेशन मेकअप का आधार और बेस होता है जिसे मेकअप के शुरुआत में लागते हैं। फाउंडेशन से कई बार महिलाओं को पिंपल्स की समस्या हो जाती है। ऐसा फाउंडेशन में कई तरह के केमिकल्स यूज़ करने की वजह से होता है। अगर आप भी फाउंडेशन यूज़ करने की शौकिन हैं तो घर पर ही फाउंडेशन बनाकर यूज़ करें। 

home made products to get pimple free skin inside

ऐसे बनायें फाउंडेशन

  • फाउंडेशन बनाने के लिए 1 चम्मच आरारोट पाउडर लें। (गहरी रंगत के लिए 1 टीस्पून आरारोट पाउडर और हल्की रंगत के लिए 1 टेबलस्पून लें)
  • अब इसमें कोकोओ या दालचीनी या जायफल पाउडर मिलाएं। फिर इन दोनों चीजों को तब तक मिलाते रहें जब तक की मनचाहा शेड ना मिल जाए।
  • फिर इसमें ऑलिव ऑयल या बादाम का तेल मिला लें।  
  • आपका फाउंडेशन तैयार हो गया। अब इस पेस्ट को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं। 
  • इस फाउंडेशन से आपको किसी तरह के साइडइफेक्ट्स होने की संभावना नहीं होती है। 

लिप ग्लॉस

होंठों में ग्लो लाने के लिए लिप ग्लॉस का इस्तेमाल किया जाता है। ये लिप बाम की तरह होते हैं जो होंठों को मॉस्चराइज भी करते हैं और ग्लो भी लाते हैं। 

home made products to get pimple free skin inside

ऐसे बनायें लिप ग्लॉस

  • लिप ग्लॉस बनाने के लिए ¼ कप बीज़्वैक्स को आंच में पिघला लें।
  • अब इसे आंच से हटाएं और इसमें ¼ कप कैस्टर ऑयल मिला लें।
  • फिर अपनी पसंद के अनुसार इसमें चुकंदर का जूस मिलाएं। 
  • लीजिये आपका होममेड लिप ग्लॉस तैयार है। अब इसे एयरटाइट जार में स्टोर कर लें। 

तो अब आपको मालूम चल गया है कि घर पर ही कैसे प्राइमर, फाउंडेशन और लिप ग्लॉस बनाते हैं। आप भी घर पर ही ये तीनों चीजें बनायें और अपनी स्किन को सेप भी रखें और ग्लो भी करें। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।