herzindagi
bridal makeup tips minimal makeupmain

हमेशा ज्यादा मेकअप करना ही सही नहीं होता, कम मेकअप में भी दुल्हनें लगती हैं अच्छी

अगर दिखना है अपनी शादी में बेस्ट तो मेकअप हैवी नहीं हल्का करें। आंखों या होंठों में से किसी एक चीज को हाइलाइट करें। ऐसे ही कई टिप्स के बारे में इस आर्टिकल में जानें। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-02-02, 16:27 IST

अभी मेरी दीदी की शादी हुई थी। ये हमारा बचपन का सपना था कि दीदी की शादी हो और वो दुल्हन बने। वो गोरी और पतली थी। तो हम सब हमेशा सोचते थे कि वो दुनिया की सबसे सुंदर दुल्हन बनेगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 

मेरी दीदी के दुल्हन बनने का दिन आया। वो शाम को पार्लर गई। हम सब उसका इंतजार कर रहे थे और जब वो आई तो उक सबकी एक्साइटमेंट धरी की धरी रह गई। उसका मेकअप बिल्कुल भी अच्छा नहीं हुआ था। डार्क सर्कल अब भी दिख रहे थे। फाउंडेशन बहुत ज्यादा लगाया गया था और उसे चेहरे पर उसी तरह से ब्लेंड भी नहीं किया गया था। खैर अब कर भी क्या सकते थे। तो दीदी की शादी हो गई। 

लेकिन उस दिन मैं समझ गई कि ज्यादा मेकअप करना भी कभी-कभी सही नहीं होता। 

दुल्हन का मेकअप

जनरली लोगों का मानना है कि दुल्हन का मेकअप हैवी होना चाहिए। ये सही भी है क्योंकि उसके ऊपर काफी लाइट्स पड़ती हैं और मेकअप के कारण ही लाइट्स में चेहरा चमकता है। लेकिन ऐसा भी मेकअप ना करें कि दुल्हन की पूरा नैचुरल ग्लो ही खत्म हो जाए। ब्राइडल ब्यूटी मेकअप आर्टिस्ट आमना वहाब इसी से जुड़े कुछ टिप्स देती हैं।  

bridal makeup tips minimal makeupsimplemakeup

हल्का मेकअप इज बेस्ट

आमना कहती हैं कि भारतीय दुल्हनों के कपड़े काफी भारी रहते हैं और इसके साथ वो गहनें भी पहनती हैं। ऐसे में जब कपड़े और गहने काफी हैवी हों तो मेकअप थोड़ा लाइट ही रखना चाहिए। तभी कॉम्बीनेशन बैठता है। इससे दुल्हन ज्यादा सुंदर दिखती हैं। 

bridal makeup tips minimal makeupfacewash

चेहरा धोकर करें मेकअप

आप भले ही नहाई हों। लेकिन मेकअप करने की शुरुआत हमेशा चेहरा धोकर ही करें। चेहरा हमेशा अच्छे से धोएं और ये देख लें कि चेहरे पर कहीं भी गंदगी ना लगी हो। जब कन्फर्म हो जाएं कि चेहरा पूरी तरह से साफ है तो मेकअप शुरू करें। 

ब्लश जरूर लगाएं

कुछ दुल्हन ब्लश नहीं लगातीं। जबकि ऐसा ना करें। गालों पर ब्लश जरूर लगाएं। पिंक या रेड कलर के ब्लश लगाएं। इससे फोटोज़ में अच्छा लुक आता है। 

दिखना चाहती हैं ट्रेडिशनल दुल्हन तो...

अगर आप एक ट्रेडिशनल दुल्हन दिखना चाहती हैं तो लिपस्टिक सोच समझ कर चुनें। ट्रेडिशनल दुल्हन दिखने के लिए लाल, गहरे लाल और गहरे गुलाबी रंग की कोई लिपस्टिक लगाएं। 

Read More: ये है प्रियंका चोपड़ा का पसंदीदा lip shade, इस साल आप भी इसे try कीजिये

एक चीज को करें हाइलाइट

आजकल लड़कियां आंखों के मेकअप पर काफी ध्यान देती है, जो कि सही भी है। लेकिन जब आप दुल्हन की तरह तैयार हो रही हों तो डार्क लिपस्टिक के साथ आंखों का मेकअप भी खूब हैवी ना कर लें। मेकअप के दौरान आंखों और होठों में से किसी एक चीज को हाईलाइट करें।   

bridal makeup tips minimal makeupeyeshadow

ध्यान से करें आखों का मेकअप  

अगर आप आंखों को ज्यादा हाइलाइट करना चाहती हैं तो आंखों का मेकअप बिल्कुल ध्यान से करें। वैसे भी इंडियन दुल्हन क आंखों का मेकअप करना बहुत पसंद है क्योंकि हैवी लहंगे-चोली के कॉम्बीनेशन में बिल्कुल फिट बैठते हैं। दुल्हन के लिए ब्राइट कलर के आईशैडो काफी सही रहती हैं। इसलिए इन कलर्स के ही आईशैडो लगाएं। इससे आंखें हमेशा फ्रेश दिखती हैं। 

रहें तनाव से दूर

अंत में सबसे जरूरी टिप्स है- तनाव से दूर रहें। जिस दिन दुल्हन बनना हो उससे एक दिन पहले अच्छे से अपनी नींद लें और थकान मिटाएं। क्योंकि जब तक चेहरा फ्रेश नहीं दिखेगा मेकअप करने से कुछ नहीं होगा। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।