herzindagi
homemade face packs

इंस्टेंट ग्लो के लिए कच्चे दूध का चेहरे पर इन 2 तरह करें इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें अप्लाई के तरीके

How to use raw milk on face for instant glow: यदि आप भी अपने फेस पर किसी पार्टी में जाने से पहले इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं, तो आज हम आपको कच्चे दूध को अप्लाई करने के तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आपके फेस पर ग्लो और नेचुरल चमक देखने को मिलेगी।
Editorial
Updated:- 2025-08-31, 09:00 IST

चेहरे की स्किन को हर महिला ग्लोइंग देखना चाहती है। इसके लिए वो तरह-तरह के महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। हालांकि कभी-कभी सभी महंगे उपाय भी बेअसर रहते हैं या फिर इनका ऐसे कुछ दिनों तक ही हमारी स्किन पर देखने को मिलता है। साथ ही, हमें इन ट्रीटमेंट्स को कराने के लिए पार्लर में जाकर एक मोटी रकम भी देनी पड़ती है। वहीं अगर आपको कभी अचानक से किसी पार्टी में जान पड़ जाए और आपका फेस एकदम डल नजर आ है तो सारा मजा ही खराब हो जाता है। जिसके चलते आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी की बताई एक मामूली सी चीज से स्किन को इंस्टेंट ग्लोइंग बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह घरेलू उपाय आपको स्किन को बेहद चमकदार और खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। हम जिस चीज की बात कर रहे हैं वो कच्चा दूध है। कच्चे दूध से आप किस तरह अपने फेस को ग्लोइंग बना सकती हैं। एक्सपर्ट से जान लेते हैं कच्चे दूध को फेस पर अप्लाई करने का तरीका।

कच्चे दूध का क्लींजर और स्क्रब

  • सबसे पहले आपको एक बाउल में थोड़ा कच्चा दूध लेना है।
  • अब आपको उसमें शहद डालकर अच्छी तरह चम्मच से मिक्स कर लेना है।
  • इसके बाद आप इसमें कॉफी पाउडर डालकर मिक्स करें।

honey and raw milk use

  • फिर आपको इन तीनों चीजों को मिक्स करके एक पेस्ट बना लेना है।
  • इस पेस्ट को आप दोनों हाथों की मदद से फेस पर मसाज करें।
  • यह एक नेचुरल क्लींजर का और स्क्रब का काम करेगा।
  • इससे आपकी स्किन एकदम ग्लो करने लगेगी।

कच्चे दूध का पैक

  • इसके लिए आपको एक बाउल में चावल का आटा लेना है।
  • अब आप इसमें थोड़ा गुलाब जल डालकर मिक्स करें।
  • फिर आपको इसमें ग्लिसरीन डालकर मिलाना है।

ये भी पढ़ें: Raw Milk Benefits: इन तरीकों से चेहरे पर करें कच्चे दूध का इस्तेमाल, मिलेंगे ये फायदे

instant glow face pack

  • अब सभी चीजों को आपको मिक्स करके अपने फेस पर अप्लाई करना है।
  • जब यह इंस्टेंट ग्लो फेस पैक सूख जाए तो आपको इसको मसाज करते हुए हटा देना है।
  • आप देखेंगी यह फेस पैक आपके चेहरे पर तुरंत निखार लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें: Instant Glowing Skin : अगर चाहती हैं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो तो इन टिप्स को करें फॉलो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।