Raw Milk: त्वचा की देखभाल में जरा सी भी लापरवाही स्किन को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए हमें पता होना चाहिए कि त्वचा पर कब, कैसे और किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। दूध सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। कच्चा दूध का इस्तेमाल स्किन पर किया जाता है। यह एक्ने से लेकर डल स्किन के लिए लाभकारी है। आज इस आर्टिकल में हम आपको त्वचा पर कच्चे दूध का उपयोग करने का तरीका बताएंगे। साथ ही, इसके फायदे भी।
कच्चे दूध से टोनर कैसे बनाएं? (Is Toner Good For Skin)
चेहरे को क्लींज करने बाद टोनर का इस्तेमाल किया जाता है। टोनिंग के लिए आप कच्चे दूध का उपयोग कर सकती हैं। टोनर के उपयोग से न केवल मेकअप अच्छे से लगता है बल्कि यह ड्राई स्किन से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है।
- टोनर बनाने के लिए दो चमच कच्चे दूध में 4-5 बूंद गुलाब जल डालें।
- अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- चेहरे को क्लीन करने के बाद कॉटन की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
त्वचा को स्क्रब क्यों करना चाहिए? (What Is Exfoliation)
डेड स्किन रिमूव करने और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए स्क्रब करने के सलाह दी जाती है। स्क्रब भी स्किन टाइप के अनुसार किया जाता है। बाजार में भी स्क्रब मिलते हैं, लेकिन कई नेचुरल चीजें हैं, जिनके उपयोग से आप त्वचा को स्क्रब कर सकती हैं।
- त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए भी कच्चे दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके लिए कच्चे डेड में कॉफी और ओट्स पाउडर मिक्स करके चेहरे को स्क्रब करें।
- ये दोनों चीजें ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद हैं। साथ ही, पोर्स को अनक्लॉग करने में भी मदद करती हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स (How To Use Raw Milk For Glowing Skin)
जब ग्लोइंग स्किन के लिए तरह तरह के ट्रीटमेंट और ब्यूटी प्रोडक्ट्स काम न आएं, तब आपको घरेलू उपाय आजमाने चाहिए। नुस्खे स्किन को नुकसान कम पहुंचाते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए कच्चा दूध लाभकारी है। आप कच्चे दूध से फेस पैक बना सकती हैं।
- फेस पैक बनाने के लिए कच्चे दूध में बेसन और चुटकी भर हल्दी डालें।
- इसमें एक चमच शहद भी मिक्स कर लें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- लीजिए तैयार है ग्लोइंग स्किन के लिए कच्चे दूध से बना फेस पैक।
- इस फेस पैक को स्किन पर लगाएं।
- करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें।
- इस पैक का इस्तेमाल आप रोजाना भी कर सकती हैं। कुछ समय बाद आपको असर दिखने लगेगा।
त्वचा को मसाज करना चाहिए। मसाज करने से त्वचा में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है। रोजाना चेहरे पर मसाज करने से फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम हो सकती हैं। कच्चे दूध से भी त्वचा को मसाज किया जा सकता है। चेहरे पर कच्चा दूध लगाकर, हल्के हाथों से मसाज करें।
कच्चे दूध को चेहरे पर कैसे लगाएं (Benefits Of Using Raw Milk On Face)
- त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए कच्चा दूध फायदेमंद होता है। यह स्किन की डीप लेयर को मॉइश्चराइज करता है।
- चेहरे को साफ करने के लिए भी आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ करता है।
- ऑयली स्किन पर एक्ने होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए त्वचा को बार बार साफ करना जरूरी होता है। इसके अलावा, गंदी त्वचा पर भी मुंहासे हो सकते हैं। बाजार में एक्ने कंट्रोल करने के लिए तरह तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। इस परेशानी को नेचुरल तरीकों से भी कम किया जा सकता है।
- कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो सिबम को कंट्रोल करता है। इससे स्किन पर एक्ने के समस्या नहीं होती है।
- अगर आपकी स्किन लटकने लगी है, तो ऐसे में आप कच्चे दूध का उपयोग कर सकती हैं। कच्चा दूध स्किन इलास्टिसिटी को बनाएं रखने का काम करता है।
- गर्मियों के मौसम में टैनिंग की समस्या आम है। टैनिंग रिमूव करने के लिए कच्चे दूध का उपयोग कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों