herzindagi
 face pack

पार्टी या किसी फंक्शन में जाने के दौरान चाहती हैं इंस्टेंट ग्लो, तो ट्राई करें ये नेचुरल फेस मास्क

अगर आप किसी पार्टी या किसी फंक्शन में जा रही हैं और इस दौरान इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं तो आप एक्सपर्ट द्वारा बताए गए फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-27, 20:08 IST

पार्टी का किसी फंक्शन में जाने के दौरान महिलाएं खूबसूरत नजर आना चाहती हैं और इसके वो कई समय पहले से कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, अगर आप इंस्टेंट ग्लो चाहती हैं तो आप इस आर्टिकल में बताए गए नेचुरल फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती है। नेचुरल फेस मास्क कैसे बनाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने हमे कुछ चीजों के बारे में बताया जिनकी मदद से आप फेस मास्क बनाकर इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं।

कच्चा नारियल और शहद की मदद से बनाएं फेस मास्क

break coconut

नारियल जहां सेहत के लिए फायदेमंद है तो वहीं स्किन के लिए कच्चा नारियल फायदेमंद है। इसमें कई सारे गुण होते हैं जो स्किन से उपयोगी साबित हो सकते हैं। नारियल में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम होता है साथ ही इसमें कई सारे विटामिन भी होते हैं और ये सभी गुण ग्लो लाने काम काम करते हैं।

शहद कई सारे औषधि गुण से भरपूर है। इसी के साथ इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को सॉफ्ट बनाने में मददगार हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- अगर सस्ते में पाना चाहती हैं ग्लोइंग स्किन तो गाजर से बना फेस मास्क करें ट्राई

सामग्री

  • 1 कच्चा नारियल
  • 2 चम्मच शहद

इस तरह करें इस्तेमाल

face mask

  • कच्चा नारियल लें
  • इसके अंदर का सफेद वाले भाग को निकाल के पीस लें
  • इसमें शहद मिक्स करें
  • इस पेस्ट को चेहरे को अप्लाई करें।
  • 20 मिनट तक इस पेस्ट को लगा रहने दे।
  • इसके बाद मसाज करते हुए मास्क को उतारे।
  • इसके बाद चेहरे को धो लें।

नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर ग्लो पाने के लिए संतरे के छिलके से तैयार करें ये फेस पैक, जानें फायदे

अगर आपको एक्सपर्ट का बताया हुआ ये उपाय पसंद आए तो आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik/her zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।