चेहरे पर ग्लो पाने के लिए संतरे के छिलके से तैयार करें ये फेस पैक, जानें फायदे

 चेहरे पर ग्लो चाहिए तो इसके लिए जरूरी है कि आप सही चीजों का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे चेहरे पर कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही, चेहरे पर निखार नजर आएगा। 
image

चेहरा पर कोई दाग-धब्बे नजर आते हैं, तो हम सबसे पहले अपनी पार्लर वाली दीदी को याद करते हैं। उनसे कई सारे अलग-अलग ट्रीटमेंट को करवाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम भी नहीं चाहते हैं कि चेहरे पर किसी तरह का कोई दाग नजर आए। इसके लिए जरूरी है कि आप सही चीजों का चेहरे पर इस्तेमाल करें। संतरे के छिलके इनमें से एक है। इसका इस्तेमाल भी आप चेहरे पर कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आपका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

त्वचा के लिए संतरे के फायदे

Face pack glowing skin

  • चेहरे पर अगर टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए संतरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज ज्यादा होती हैं, जो त्वचा के कालेपन को दूर करता है।
  • त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए संतरे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। चेहरे की ड्राईनेस को कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करें।
  • त्वचा की डेड स्किन को हटाने के लिए भी आप संतरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बनाएं हुए फेस पैक से चेहरे की चमक दोगुनी हो जाएगी।

संतरे के छिलके से बनाएं फेस पैक

  • इसके लिए पहले आपको छिलके को छीलकर रखना होगा।
  • इसे आपको अच्छे से धूप में सुखाना है।
  • अब इसे एक मिक्सी जार में डालना है।
  • इसमें 1 कप दूध और 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से ग्राइंड करना है।
  • इसके बाद इसे एक कटोरी में निकाल लेना है।

इस तरह इस्तेमाल करें फेस पैक

2 - 2025-01-11T084424.473

  • इस फेस पैक को लगाने के लिए आपको सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करना है।
  • इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करना है।
  • इसे 20 मिनट चेहरे पर सूखने दें।
  • इसके बाद इसे पानी से साफ करें।
  • इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • इसे लगाने से चेहरा साफ हो जाएगा।

इस तरीके से आपका चेहरा साफ हो जाएगा। साथ ही, आपकी स्किन पर ड्राईनेस भी कम हो जाएगी। बस आपको लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। साथ ही, एक बार एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP