जब भी हम नो मेकअप लुक की बात करते हैं, तो लाइट मेकअप करने के बारे में सोचते हैं। कई मेकअप बिग्नर तो मेकअप करने से पहले सोचते हैं कि क्या मेकअप उनपर अच्छा लगेगा? इस सवाल का जवाब दिशा पटानी ने बेहद अलग तरह से दिया है कि मेकअप कोई भी आसानी से कर सकता है। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर Dewy नो मेकअप लुक का ट्यूटोरियल दिया है, जिसमें उन्होंने स्टेप्स के साथ मेकअप किया है। किसी भी महिला के लिए नो मेकअप लुक अपनाना अब बेहद आसान है, तो चलिए जानते हैं इसका आसान तरीका।
मेकअप करने से पहले स्किन को हाइड्रेट करना सबसे जरूरी होता है, इससे स्किन रूखी नहीं दिखती और मेकअप आसानी से अप्लाई हो जाता है। दिशा पटानी ने अपनी वीडियो में बताया कि पहला स्टेप है, स्किन को हाइड्रेट करना। दिशा पटानी ने कहा कि वह सबसे पहले मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीम लगाती हैं। इसके बाद दिशा पटानी चेहरे पर हाइड्रेटिंग प्राइमर अप्लाई करती हैं। दिशा ने प्राइमर अपने हाथों से लगाया था, अगर आप चाहें तो ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
दिशा पटानी प्राइमर के बाद ग्लो प्राइमर लगाती हैं, जिससे चेहरे पर एक अलग चमक आती है। ग्लो प्राइमर चीकबोन्स, माथे और चिन पर लगाया जाता है। दिशा पटानी ने इसे ब्लैंड करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल किया और अपने चेहरे के डार्क एरिया पर इसे सही तरह से अप्लाई किया। लेकिन अगर आप अपने फेस को ज्यादा ग्लोइंग और चमकदार नहीं बनाना चाहती हैं, तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Winter Wedding: जल्द ही शादी होने वाली है तो इस तरह से रखें अपने नाखूनों का ख्याल
चेहरे के डार्क सर्कल और डार्क एरिया को छिपाने के लिए हम अक्सर कंसीलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से चेहरा चॉकी नजर आने लगता है, इसलिए दिशा पटानी ने यह टिप दी कि थोड़ा-सा क्रीम कंसीलर आपके लिए बेस्ट रहेगा। अपनी उंगलियों की मदद से दिशा ने आंखों के नीचे, अपर आईलिड्स और अपरलिप्स पर कंसीलर अप्लाई किया था। अगर आपके चेहरे पर डार्क एरिया हैं, तो आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं यह उन्हें छिपाने में मजज करेगा।
Dewy नो मेकअप लुक के लिए आपको क्रीम आईशैडो का चुनाव करना चाहिए। दिशा पटानी ने कॉपर कलर का आईशौडो चुना था, अगर आप चाहें तो अपने स्किन टोन के मुताबिक भी कलर चुन सकती हैं। दिशा पटानी ने अपने हाथों की मदद से आईलिड्स पर आईशैडो अप्लाई की और उसे ब्लैंड किया। इसके बाद दिशा ने गोल्डन आईशैडो आंखों पर आगे की ओर अप्लाई की। आखिर में दिशा ने आईशैडो टॉपर का इस्तेमाल किया, जिसे आईलिड पर फिंगर की मदद से टैप करके लगाया जाता है। अगर आप चाहें, तो मेकअप ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: DIY: करी पत्तों और मेथी की पत्तियों से बने हेयर मास्क से बढ़ाएं बालों की खूबसूरती
दिशा पटानी ने अपनी वीडियो में बताया कि मस्कारा उनके रुटीन का एक जरूरी स्टेप है, जो उन्हें एक डिफ्रेंट लुक देता है। मस्कारा लुक के लिए आपको पहले ऊपर की पलकों पर मस्कारा लगाना चाहिए और फिर हल्का सा नीचे की पलकों पर। इसके बाद दिशा ने अपनी आईब्रो पर आईब्रो पेंसिल अप्लाई की, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी आईब्रो काफी थिक हैं इसलिए उन्हें परफेक्शन के साथ आईब्रो पेंसिल इस्तेमाल करनी नहीं आती है। अगर आप नो मेकअप लुक को सिंपल रखना चाहती हैं, तो आईब्रो स्टेप को स्किप भी कर सकती हैं।
क्रीम ब्रोंजर आपके मेकअप को सही तरह से ब्लैंड करने का काम करता है। दिशा पटानी ने क्रीम ब्रोंजर अपने चीकबोन्स पर लगाया और उसे ब्रश की मदद से ब्लैंड किया। इसके बाद दिशा ने क्रीम ब्लश और क्रीम ब्लश टॉपर को अपने हाथ पर रखकर मिक्स किया और फिर उसे उंगलियों की मदद से फेस पर अप्लाई किया। अगर आप परफेक्ट लुक चाहती हैं, तो चीकबोन्स पर ब्लश लगाकर ब्रश की मदद से भी ब्लैंड कर सकती हैं।
अपने चेहरे के कुछ एरिया को हाइलाइट करने के लिए दिशा पटानी ने हाइलाइटर का इस्तेमाल किया था। इसे चीकबोन्स, अपर आईलिड्स, अपरलिप्स और अंडर आई पर ब्रश की मदद से अप्लाई किया था। इसके बाद दिशा ने मेकअप को सेट करने के लिए सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल किया, जिसे माथे, चीकबोन्स और अपरलिप्स पर लगाया था। अगर आपको ज्यादा पसीने आते हैं या स्किन ऑयली लगती है, तो उस एरिया पर सेटिंग पाउडर जरूर लगा सकती हैं।
View this post on Instagram
दिशा पटानी ने Dewy नो मेकअप लुक को परफेक्ट दिखाने के लिए पीच कलर की लिक्विड लिपस्टिक चुनी थी, जिसे उंगलियों की मदद से लिप्स पर हल्का-सा लगाया था। इसे सही तरह से ब्लैंड करने के लिए दिशा ने उंगलियों की मदद ली और अगर आप पिंक, ऑरेंज कलर की लिपस्टिक अप्लाई करना चाहती हैं, तो ये भी बेहतर विकल्प होगा। इसे शाइनी लुक देने के लिए दिशा ने लिप-ग्लो ऑयल इस्तेमाल किया, जो लिप्स को हाइड्रेट रखता है।
आप नो मेकअप लुक बिल्कुल तैयार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।