Ghar Mein Khali Gamla Rakhne Ke Labh: वास्तु शास्त्र में घर में पौधे लगाना बहुत शुभ माना गया है। साथ ही, ऐसा भी बताया गया है कि पौधे हमेशा सही दिशा में रखने चाहिए तभी शुभ फल मिलता है। इसके अलावा, वास्तु शास्त्र में कभी भी खाली गमले को घर में नहीं रखने के बारे में भी कहा जाता है। हालांकि इसके विपरीत वास्तु शास्त्र ही यह कहता है कि घर में एक स्थान ऐसा है जहां खाली गमला ही रखना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
घर में खाली गमला कहां रखना चाहिए?
वास्तु शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि अगर आपका घर दक्षिण दिशा में है या फिर आपके घर की कोई ऐसी वस्तु या ऐसा कमरा दक्षिण दिशा में है जिसे वहां नहीं होना चाहिए था तो ऐसे में बिना ज्यादा पैसे खर्च करे आप एक खाली गमला घर ले आएं और उसे घर की दक्षिण दिशा में रख दें।
इसके अलावा, अगर आप का घर सही दिशा में है और आपके घर की हर एक वस्तु उचित स्थान पर रखी है तब भी घर में एक खाली गमला अवश्य रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खाली गमला घर की विपदाओं को काटता है और घर को बुरी नजर एवं नकारात्मकता से बचाता है।
घर में खाली गमला क्यों रखना चाहिए?
घर की दक्षिण दिशा में खाली गमला रखने से राहु का बुरा प्रभाव कम होने लग जाता है। घर का वास्तु दोष दूर होता है। दक्षिण दिशा में खाली गमला रखने से यम का प्रभाव भी नहीं पड़ता है। अकाल मृत्यु जैसे योग नहीं बनते हैं। घर की तरक्की बाधित करने वाले दोषों से मुक्ति मिल जाती है।
यह भी पढ़ें:क्या तकिये के नीचे रखनी चाहिए भगवद गीता?
घर की दक्षिण दिशा में खाली गमला रखने का एक और लाभ यह भी है कि अगर घर पर कोई मुसीबत आने वाली हो तो वह मुसीबत खाली गमले के ऊपर चली जाती है और गमला चटक जाता है। ऐसे में आपको गमला फौरन बदलकर नया उस स्थान पर रख देना चाहिए। यह शुभ होता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों रखना चाहिए घर में खाली गमला और क्या हैं इससे मिलने वाले वास्तु शास्त्र में बताये गए लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock, amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों