घर के किचन में कहां रखने चाहिए लोहे के बर्तन?

घर में हर एक वस्तु के स्थान और उसकी दिशा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें वास्तु शास्त्र में बताई गई हैं। ठीक ऐसे ही घर की रसोई में कौन सी धातु के बर्तन कहां रखने चाहिए इसके बारे में भी वर्णन मिलता है।  

is it good to keep iron utensils in kitchen

Kitchen Mein Kaha Rakhe Lohe Ke Bartan: घर में हर एक वस्तु के स्थान और उसकी दिशा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें वास्तु शास्त्र में बताई गई हैं। ठीक ऐसे ही घर की रसोई में कौन सी धातु के बर्तन कहां रखने चाहिए इसके बारे में भी वर्णन मिलता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर कहां रखने चाहिए घर की रसोई में लोहे के बर्तन और क्या है उसका महत्व एवं उससे मिलने वाले लाभ।

किचन में कहां रखें लोहे के बर्तन?

where we can keep iron utensils in kicthen

लोहे का संबंध दो ग्रहों से बताया गया है। लोहा अगर शुभता प्रदान करे तो शनि के आधीन माना जाता है और अगर अशुभता प्रदान करे तो राहु के आधीन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि लोहा सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की ऊर्जाओं का संचार करता है।

ऐसे में लोहा अगर घर में रखा है तो उसे सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है। वहीं, अगर लोहे की कोई वस्तु घर की रसोई में रखी है तो यह और भी जरूरी हो जाता है कि उसका स्थान उचित हो। अगर आपकी रसोई में लोहे की वस्तु या बर्तन रखे हैं तो उसे पश्चिम दिशा में रखें।

where we should keep iron utensils in kitchen at home

पश्चिम दिशा शनिदेव की होती है। ऐसे में इस दिशा में लोहे के बर्तन रसोई में रखने से शुभता का आगमन होता है और शनिदेव की कृपा होती है। शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से भी मुक्ति मिल जाती है। शनि साढ़े साती और ढैय्या के कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें:बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाने से क्या होता है?

इसके अलावा, रसोई में लोहे के बर्तन या अन्य कोई वस्तु भी तभी रखें जब वह साबुत हो। अगर कोई ऐसा लोहे का बर्तन है जो खंडित है यानी कि टूटा हुआ है तो उसे रसोई में रखने से बचें क्योंकि रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में रसोई में शुद्ध वस्तु ही रखनी चाहिए।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर की रसोई में किस दिशा में रखने चाहिए लोहे के बर्तन और क्या है इसके पीछे का कारण एवं लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi, shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP