herzindagi
what does pouring milk in banyan tree means

बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाने से क्या होता है?

हिन्दू धर्म में कई पेड़ों की पूजा का विधान है। इन्हीं में से एक है बरगद का पेड़। बरगद के पेड़ की पूजा का न सिर्फ धार्मिक बल्कि ज्योतिष में भी विशेष स्थान है। 
Editorial
Updated:- 2024-04-05, 16:50 IST

Bargad Ke Ped Mein Dudh Dalne Se Kya Hota Hai: हिन्दू धर्म में कई पेड़ों की पूजा का विधान है। इन्हीं में से एक है बरगद का पेड़। बरगद के पेड़ की पूजा का न सिर्फ धार्मिक बल्कि ज्योतिष में भी विशेष स्थान है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि बरगद के पेड़ में दूध डालना चाहिए। दूध डालने से कई प्रकार के लाभ व्यक्ति को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि बरगद के पेड़ में दूध डालने से क्या होता है। 

बरगद के पेड़ में दूध डालने के लाभ

what are the benefits of pouring milk in banyan tree

बरगद के पेड़ में माता पार्वती और त्रिदेवों यानी कि भगवान विष्णु, भगवान शिव और ब्रह्म देव का वास माना गया है। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का संबंध शुक्र ग्रह से भी माना गया है। ऐसे में जब बरगद के पेड़ की पूजा के दौरान उसमें दूध अर्पित किया जाता है तो इससे त्रिदेवों का आशीर्वाद मिलता है। 

यह भी पढ़ें: कौन सा मनी प्लांट घर में नहीं लगाना चाहिए?

माता पार्वती की कृपा से सौभग्य की प्राप्ति है। सुहागिन महिला को अखंड सौभग्य मिलता है और सुहागिन स्त्री के पति की रक्षा होती है। इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाने से कुंडली में शुक्र ग्रह भी मजबूत होते हैं। शुक्र के कारण शुभ और सकारात्मकता परिणाम नजर आते हैं। 

what is the significance of pouring milk in banyan tree

साथ ही, ऐसा भी माना जाता है कि दूध का समबन्ध चंद्रमा से होता है। ऐसे में चंद्रमा के शुभ प्रभाव के कारण व्यक्ति में निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा, चंद्रमा और शुक्र की युति से शुभ संकेत मिलने लगते हैं। वैवाहिक जीवन में भी का शुभ बदलाव आते हैं। 

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों इस मंदिर में पुरुषों को 16 श्रृंगार करने के बाद ही मिलता है प्रवेश?

शुक्र ग्रह को वैवाहिक जीवन का कारक माना गया है। वहीं, बरगद के पेड़ की पूजा से भी वैवाहिक सुख का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाने से वैवाहिक जीवन की बाधाएं दूर हो जाती हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और क्लेश दूर होता है। पति-पत्नी में प्यार बढ़ता है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर बरगद के पेड़ में दूध डालने से क्या होता है और क्या हैं इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।