Is it good to plant coconut tree in front of house

क्या घर के सामने लगा सकते हैं नारियल का पेड़?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे पेड़-पौधे आसपास के वातावरण को प्रभावित करते हैं। जिससे व्यक्ति को सुख-शांति की अनुभूति होती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-24, 16:16 IST

(good to plant coconut tree in front of house) हिंदू धर्म में नारियल का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना गया है। इसे शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इसे हर पूजा में शामिल किया जाता है। इसे श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, नारियल के पेड़ में साक्षात माता लक्ष्मी का वास होता है।

कई लोग नारियल के पेड़ को अपने घर के सामने लगाता है, ताकि आसपास का वातावरण आकर्षक लगे। अब सवाल यह है कि क्या घर के सामने नारियल का पेड़ लगाना शुभ होता है या नहीं।

आइए इस लेख में वास्तु एवं ज्योतिष एक्सपर्ट पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

घर के बाहर नारियल का पेड़ जरूर लगाएं (plant a coconut tree outside the house)

palm tree landscape

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामने नारियल का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इसे लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और सभी कष्टों से भी छुटकारा मिल सकता है। इससे घर में सुख-समृद्धि का भी वास होता है। इसलिए अगर आप घर के बाहर नारियल का पेड़ लगाने की सोच रहे हैं, तो जरूर लगाएं। 

नौकरी और व्यापार के लिए इस दिशा में लगाएं पेड़ (Plant trees in this direction for job and business)

अगर किसी व्यक्ति को नौकरी और व्यापार में किसी प्रकार की कोई परेशानी हो रही है, तो उस व्यक्ति को घर के आंगन में एक नारियल का पेड़ अवश्य लगाना चाहए। इससे घर में कभी नकारात्मकता का संचार नहीं होता है और इसे दक्षिणया पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें - आम के पत्ते से लेकर लकड़ी तक क्या है हिंदू धर्म में इसका महत्व

समस्याओं से मुक्ति के लिए नारियल का उपाय (Coconut remedy to get rid of problems)

अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो नारियल को अपने सिर से 21 बार वार लें और उसे देवी स्थान पर जाकर जला दें। ऐसा आपको हर मंगलवार (मंगलवार मंत्र) और शनिवार के दिन करना है। इससे आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा और रोगदोष से भी मुक्ति मिल सकती है। 

नारियल के पानी से घर में करें छिड़काव (Spray the house with coconut water)

नारियल के पानी का घर में छिड़काव करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और व्यक्ति को कभी गृह क्लेश नहीं झेलनी पड़ती है। साथ ही परिवार में आपसी संबंध भी मजबूत रहते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - आपके हिसाब से चलेंगे ग्रह जब घर में लगाएंगे ये पेड़

नारियल का पेड़ घर में लाता है सुख-शांति (Coconut tree brings happiness and peace to the house)

palm trees in yard

घर में नारियल का पेड़ लगाना बेहद जरूरी होता है। इससे घर में माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) का वास होता है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि और शांति की भी प्राप्ति होती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;