herzindagi
uses of mango tree

आम के पत्ते से लेकर लकड़ी तक क्या है हिंदू धर्म में इसका महत्व

हिंदू धर्म में पेड़ पौधे का बहुत महत्व है। कई ऐसे पेड़ और पौधे हैं जिन्हें भगवान स्वरूप माना जाता है। आज के इस लेख में हम आपको आम के पेड़ के महत्व के बारे में बताएंगे कि ये क्यों इतना जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2023-04-25, 18:51 IST

हिंदू धर्म में आम के पेड़ का कई तरह से महत्व बताया गया है। आम हर रूप में महत्वपूर्ण है, चाहे बात हो इसके लकड़ी, फल या पत्ते की इन सभी चीजों का महत्व है। हिंदू धर्म में होने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठानों में आम की टहनी, लकड़ी और पत्ते का उपयोग किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों में यह कहा गया है कि आम की लकड़ी से हवन करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। आज के इस लेख में आम के पेड़ के महत्व क्या है और धार्मिक अनुष्ठानों में इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है इसके बारे में बताएंगे....

मांगलिक कार्यों के लिए

शास्त्रों में यह बताया गया है कि आम का पेड़ मंगल का कारक है। इस वृक्ष को मेष राशि का द्योतक माना गया है, इसलिए सभी मांगलिक कार्यों में आम के पत्ते और लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी धार्मिक कार्य बिना आम के पत्तों के सम्पन्न नहीं मानी गई है।

तोरण निर्माण के लिए

mango wood for havan benefits

शुभ कार्यों में तोरण निर्माण के लिएआम के पत्तों का उपयोग किया जाता है। कहा जाता है कि तोरण में हनुमान जी का वास होता है, इसलिए इसे घर के मुख्य द्वार में लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और घर में सुख शांति बनी रहती है।

कलश निर्माण के लिए

आम के पत्ते का कलश निर्माण के लिए विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। कांसे, पीतल और तांबे के कलश में 7,5,9 या 11 आम के पत्तों के ऊपर नारियल रखें, साथ ही कलश के अंदर एक सिक्का, गंगाजल, हल्दी और सुपारी डालकर कलश तैयार करें।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं हवन में क्यों किया जाता है आम की लकड़ियों का इस्तेमाल

मंडप एवं यज्ञ वेदी सजाने के लिए

विवाह मंडप एंव यज्ञ की वेदी बिना आम के पत्तों के अधूरी है। इसलिए मांगलिक एवं धार्मिक अनुष्ठानों में इसका उपयोग सजाने के अलावा पूजा के लिए किया जाता है।

पूजा के लिए

mango wood for havan

सभी तरह के पूजा और हवन में आम के पत्ते का महत्वपूर्ण स्थान होता है। पूजा के दौरान आचमन क्रिया करने के लिए आम के पत्तों का उपयोग किया जाता है। आम के पत्तों को शुभता और सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह करने के लिए जाना जाता है।

हवन के लिए

आम की लकड़ी का इस्तेमाल हवन के लिए किया जाता है। बिना आम के लकड़ी के हवन अधूरी मानी जाती है। इसके अलावा घी डालने के लिए आम के लकड़ी से सुरवा तैयार किया जाता है। सुरवा निर्माण के लिए आम की लकड़ी और पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: घर की सुख समृद्धि के लिए नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जरूर करें ये काम

आम के पेड़ से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit:freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।