Astro Tips: क्या आप जानती हैं हवन में क्यों किया जाता है आम की लकड़ियों का इस्तेमाल

हवन के दौरान मुख्य रूप से आम की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है, इस लकड़ी के हवन करने से कई लाभ मिलते हैं। 

havan mango stick

हिंदू धर्म में हवन का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि हवन से घर में सुख समृद्धि आने के साथ आस-पास का वातावरण भी शुद्ध होता है। हवन हिंदुओं के बीच एक ऐसा अनुष्ठान होता है जिसमें पंडित के साथ घर के सभी लोग ईश्वर का नाम लेते हुए हवन सामग्री को एक हवन कुंड में डालते हैं जिसमें आम की लकड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं मंदिरों में भी समय -समय पर हवं जैसे अनुष्ठान का विधान है।

मंदिरके पुजारी कपूर और आम की लकड़ियों का उपयोग करके अग्नि प्रज्ज्वलित करते हैं और उनके आस-पास के भक्त मंत्रों का उच्चारण करते हुए जप के अंत में हवन सामग्री कुंड में डालते हैं। हवन के लिए यदि समिधा यानी लकड़ियों की बात की जाए तो आम की लकड़ियों को ही सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। आइए Life Coach और Astrologer, Sheetal Shaparia जी से जानें हवन में आम की लकड़ियों का इस्तेमाल क्यों किया जाता है और इसका क्या महत्व है।

आम की लकड़ी से तुरंत प्रज्ज्वलित होती है अग्नि

mango stick havan significance

आम की लकड़ी बहुत ही कम मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड निकालती है और अत्यधिक ज्वलनशील होने की वजह से थोड़ी सी हवा देने के कारण तुरंत जलने लगती है। जहां तक हो सके आम की लकड़ी का प्रयोग पर्यावरण के अनुसार यज्ञ भावना में किया जाता है। वैज्ञानिक रूप से जब आम की लकड़ी जलती है, तो फॉर्मिक एल्डिहाइड नामक गैस उत्पन्न होती है। जो खतरनाक बैक्टीरिया को मारकर पर्यावरण को शुद्ध करती है। वैज्ञानिक रूप से ऐसा माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति आधे घंटे भी आम की लकड़ी से होने वाले हवन के सामने बैठा रहता है तो उसके शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें:घर में एक चम्मच लौंग जलाने के क्या हैं फायदे, एक्सपर्ट से जानें क्या होगा इसका असर

ज्योतिष के अनुसार आम की लकड़ी से हवन करना है शुभ

mango wood in havan

ज्योतिष एक्सपर्ट शीतल जी बताती हैं कि आम की लकड़ी विभिन्न प्रयोजनों के लिए यज्ञ या हवन करने में उपयोग की जाने वाली मुख्य सामग्रियों में से एक है, जैसे कि शादी, बच्चे के जन्म, नए घर का उद्घाटन, नए कार्यालय का उद्घाटन, आदि। शादी के दौरान किए गए हवन में इस्तेमाल की जाने वाली आम की लकड़ी वैवाहिक जीवन (वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के उपाय) में खुशी, सुख समृद्धि और शांति लाती है।आम की लकड़ी का इस्तेमाल जब हवन के दौरान किया जाता है तब नवविवाहित जोड़े के जीवन से सभी समस्याएं दूर होने लगती हैं। वैज्ञानिक रूप से, आम की लकड़ी को अन्य हवन सामग्री के साथ जलाने से हानिकारक जीवाणुओं को कम करके हवा को शुद्ध और कीटाणुरहित किया जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार आम जलने पर बुरी आत्माओं और किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाया जा सकता है।

महाभारत में बताया गया है आम की लकड़ी का महत्व

आम की लकड़ी का महत्व महाभारत और पुराण जैसे महान महाकाव्य में भी किया गया है। ऐसा माना जाता है कि आम की लकड़ी पवित्रता, उर्वरता और देवत्व का प्रतीक है। इसी वजह से जब इन लकड़ियों का इस्तेमाल हवन जैसे बड़े अनुष्ठान में किया जाता है तब यह विशेष रूप से लाभदायक होता है और घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips : घर की सुख समृद्धि के लिए नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जरूर करें ये काम

havan mango stick significance by sheetal ji

आम की पत्तियों का महत्व

ज्योतिष के अनुसार आम के पेड़ को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। आम के पत्तों का बहुत महत्व होता है और माना जाता है कि इससे बहुत सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। घरों के प्रवेश द्वार पर आम के पत्तों को लटकाने की परंपरा कई सालों से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि आम की पत्तियां बुरी आत्माओं या घर में प्रवेश करने वाली किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करती हैं। किसी भी तरह की सकारात्मक ऊर्जा के लिए आम के पत्तों का तोरण (तोरण लगाते समय वास्तु टिप्स)लगाया जाता है। भगवद गीता और पुराणों में भी आम के पत्तों का महत्व बताया गया है।

वास्तव में आम की लकड़ियों का हवन में और आम की पत्तियों का पूरे घर में इस्तेमाल करने से घर की शुद्धि होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के वास्तु से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik.com and shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP