घर के किस कोने में काजल का टीका लगाने से दूर होता है वास्तु दोष?

वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपायों और नियमों को अपनाएं जाते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से घर में काला टीका लगाने के बारे में जानते हैं।  
 in which corner of house should apply kajal tikka to remove vastu dosh

वास्तु शास्त्र में घर के सभी कोनों के महत्व के बारे में बताया गया है। वहीं दिशाओं को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। घर के कोने में स्थित ऊर्जा व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है।

अगर बात करें उत्तर-पूर्व कोना की, तो यह कोना ब्रह्मा का प्रतिनिधित्व करता है और इसे घर का सबसे पवित्र कोना माना जाता है। यहां पूजा स्थल बनाना शुभ माना जाता है। इस कोने में खुलापन और प्रकाश होना चाहिए। दक्षिण-पूर्व कोना अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। यहां रसोईघर बनाना शुभ माना जाता है।

दक्षिण-पश्चिम कोना पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। यहां भारी वस्तुएं रखना शुभ माना जाता है। उत्तर-पश्चिम कोण वायु तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। यहां बच्चों का कमरा या अध्ययन कक्ष बनाना शुभ माना जाता है। अब ऐसे में काला टीके का प्रयोग नजरदोष से बचने के लिए लगाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वहीं काला टिका अगर घर के कोनों में लगाया जाए, तो वास्तु दोष से भी छुटकारा मिल जाता है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाएं काला टिका

direction vastu tips

घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में काला टिका लगाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का दक्षिण-पश्चिम कोना पृथ्वी तत्व से जुड़ा होता है। यह कोना स्थिरता, समृद्धि और सुरक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिशा में काला टिका लगाने से व्यक्ति को घर में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह दिशा नकारात्मक ऊर्जा को जल्दी सोखता है। दक्षिण-पश्चिम कोने में काला टिका लगाने से घर में स्थिरता और समृद्धि आती है।

इसे जरूर पढ़ें - घर में रखी इन चीजों को कभी न छोड़ें खाली, बन सकती हैं वास्तु दोष का कारण

काला टीका लगाने का महत्व

kala tika

ज्योतिष शास्त्र में काला टीका लगाने से अशुभता से छुटकारा मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कई लोग घर को भी काला टीका लगाते हैं, ताकि घर पर किसी प्रकार की कोई न आए और बुरी शक्तियों का प्रभाव भी कम होता है। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। आप घर में काला टिका मुख्य द्वार, बेडरूम में, बच्चों के कमरे में और रोसईघर में जरूर लगाएं। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - वास्तु के अनुसार घर के आगे किस दिशा की सड़क होती है शुभ?

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP