वास्तु के अनुसार घर के आगे किस दिशा की सड़क होती है शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार सभी दिशाओं को महत्वपूर्ण माना जाता है। अब ऐसे में घर की किस दिशा की सड़क शुभ मानी जाती है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
image

वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिशा में एक विशिष्ट प्राकृतिक शक्ति का प्रभाव होता है। उदाहरण के लिए, उत्तर दिशा में जल तत्व का प्रभाव होता है जो शांति और समृद्धि लाता है। वास्तु शास्त्र में पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) का संतुलन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। दिशाओं का सही उपयोग करके इन तत्वों को संतुलित किया जा सकता है। आपको बता दें, सभी दिशाओं का संबंध भी अलग-अलग तत्वों से है। इसलिए चारों दिशाओं की ऊर्जा भी विभिन्न होती है। अब ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आगे किस दिशा की सड़क शुभ मानी जाती है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

घर के आगे की उत्तर-पूर्व दिशा की सड़कें होती है शुभ

file_photo_1602135478

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर के सामने उत्तर से उत्तर-पूर्व दिशा में सड़क जाती है, तो यह दिशा बेहद शुभ माना जाती है। यह दिशा मान-सम्मान दिलाने वाली दिशा है। विशेषकर महिलाओं के लिए घर के आगे की उत्तर-पूर्व दिशा सुख-समृद्धि और खुशहाली वाली मानी जाती है। उत्तर-पूर्व दिशा को वास्तु शास्त्र में एक विशेष स्थान प्राप्त है। इसे ईशान कोण भी कहा जाता है और यह घर में सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। इस दिशा को भगवान शिव और माता पार्वती का प्रतिनिधित्व करने वाला माना जाता है, जो क्रमशः विनाश और सृजन के देवता हैं।

इस दिशा को देवताओं का निवास माना जाता है। यहां पूजा करने से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। यह दिशा ब्रह्मांडीय ऊर्जा का मुख्य स्रोत मानी जाती है। इस दिशा में खुलापन और प्रकाश होना शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - वास्तु के अनुसार किस दिशा में होना चाहिए घर का मुख्य द्वार

उत्तर-पूर्व दिशा को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यहां शुभ चीजें रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिशा को अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। यहां शुद्धता बनाए रखने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। अगर आपके घर के आगे की सड़के उत्तर -पूर्व दिशा की ओर होते हुए जाती है, तो इसे बेहद शुभ फलदायी माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - वास्तु शास्त्र में इन 10 दिशाओं को क्यों माना जाता है महत्वपूर्ण? जानें इनके नाम और देवता

घर के आगे की उत्तर-पश्चिम दिशा की सड़कें होती है शुभ

main-gate-vastu

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आगे उत्तर-पश्चिम दिशा भी बेहद शुभ मानी जाती है। यह दिशा यात्रा, परिवर्तन और विकास से जुड़ी है। यदि इस दिशा को सही तरीके से व्यवस्थित किया जाए तो यह व्यक्ति को नए अवसर और सफलता दिलाता है। यह दिशा मानसिक शांति और स्थिरता प्रदान करती है। यहां शांत और खुले वातावरण बनाए रखने से तनाव कम होता है और मन शांत रहता है। उत्तर-पश्चिम दिशा को धन लाभ से भी जोड़ा जाता है।

इस दिशा में कुछ विशेष उपाय करने से धन में वृद्धि होती है। आपके घर के आगे की सड़कें अगर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर होते हुए जा रही है, तो उत्तम फलदायी माना जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP