हमारे घर का मुख्य द्वार अगर वास्तु के अनुरूप होता है तो घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। यही नहीं मुख्य द्वार वह स्थान है जिससे घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इन्हीं कारणों से आपको सलाह दी जाती है कि मुख्य द्वार हमेशा साफ़-सुथरा और पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर होना चाहिए।
इसके साथ ही आपको मुख्य द्वार की दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए जिससे घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे। जब हम दिशाओं की बात करते हैं तब मुख्य द्वार की सबसे अच्छी दिशा उत्तर-पूर्व, उत्तर और पूर्व को माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि यदि इन शुभ दिशाओं की तरफ घर का मुख्य द्वार होता हैं तो आपके घर में लक्ष्मी का प्रवेश सुचारू रूप से बना रहता है। यह दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह को बढ़ावा देती हैं, जिससे रहने वालों के लिए समृद्धि और सौभाग्य को बढ़ावा मिलता है। यदि आप नया घर खरीदने जा रहे हैं तो आपको सही दिशा के मुख्य द्वार का ही घर लेना चाहिए। आइए वास्तु एक्सपर्ट मधु कोटिया से जानें इसके बारे में विस्तार से।
घर की फेसिंग वह दिशा है जिसकी तरफ आप घर से बाहर निकलते समय मुख करते हैं। आपके घर, ऑफिस, दुकान, फैक्ट्री का प्रवेश द्वार या मुख्य द्वार आपके जीवन और व्यवसाय में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
वास्तु के अनुसार मुख्य प्रवेश द्वार की दिशा सबसे महत्वपूर्ण होती है, भले ही आप नया घर खरीद रहे हों या फिर किराए पर घर लेने जा रहे हों। जिस तरह से हमारे भोजन का पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है उसी तरह से घर के मुख्य द्वार का पूरे घर पर प्रभाव होता है।
प्रवेश द्वार भी घर का मुख होता है और इसके माध्यम से किसी स्थान में प्रवेश करने वाली ऊर्जाएं उस स्थान के विकास को तय करती हैं। इसीलिए आम तौर पर यह कहा और माना जाता है कि प्रवेश द्वार घर का सबसे आकर्षक हिस्सा होना चाहिए, ताकि भाग्य और सकारात्मकता उस स्थान में प्रवेश कर सके।
वास्तु की मानें तो सकारात्मक और ऊर्जावान प्रवेश द्वार वाला स्थान वहां रहने वालों के लिए धन को आकर्षित करता है। यदि प्रवेश द्वार उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशाओं के बीच है, तो यह अपार समृद्धि, धन और खुशी को आकर्षित करता है।
यदि प्रवेश द्वार सकारात्मक स्थान पर नहीं है तो इससे जीवन में विभिन्न चुनौतियां आती हैं। वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार के लिए नकारात्मक दिशाएं दक्षिण-पश्चिम है जो बर्बादी और हानि का कारण बनता है। इसके साथ ही मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में न रखने की सलाह दी जाती है।
किसी भी स्थान के प्रवेश द्वार के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व दिशा को माना जाता है। यदि आपका प्रवेश द्वार इसी दिशा की ओर खुलता है तो आपके जीवन में सूर्य की ऊर्जा का प्रवेश होता है और ये समृद्धि का कारक बनता है।
मुख्य द्वार पूर्व दिशा की ओर होने से घर के लोगों को हर काम में सफलता मिलती है, उनकी सदैव प्रगति बनी रहती है। इस दिशा की तरफ मुख्य द्वार होने से घर में रहने वाले लोगों को धन लाभ होता है और उनके लिए धन के अलग मार्ग खुलते रहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार के लिए फॉलो करें वास्तु के ये टिप्स, घर में होगी धन की वर्षा
ऐसा नहीं है कि सिर्फ पूर्व दिशा की तरफ मुख वाले घर ही शुभ होते हैं। पश्चिम मुखी घर भी आपकी समृद्धि के लिए अच्छे माने जाते हैं। पश्चिम मुखी घर में निवास करने वाले लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहती है और वास्तु से जुड़ी कोई समस्या नहीं आती है। हालांकि अगर आप नया घर बनवा रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसका मुख्य द्वार बीचों-बीच होना चाहिए।
उत्तर मुखी घर विशेष रूप से वो होते हैं जिनके प्रवेश द्वार उत्तर और उत्तर-पूर्व के बीच में होते हैं। इस तरह के घर धन और लाभ के लिए चुंबक की तरह काम करते हैं। उत्तर मुखी भूखंडों की खूबी यह है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार वे अक्सर कई सकारात्मक प्रवेश द्वारों के साथ आते हैं। इसका मतलब यह है कि, कई बार इन घरों में आपको किसी भी वास्तु निर्देश की आवश्यकता नहीं होती है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: उत्तर मुखी घर में भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, होगी धन की हानि
जब हम बात दक्षिण मुखी घरकी करते हैं तो इसे वास्तु के अनुसार बहुत शुभ नहीं माना जाता है और ऐसी धारणा है कि इन घरों में रखने वाले लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि यह भी माना जाता है कि अगर मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर है तो आप वास्तु के कुछ उपाय आजमाकर किसी भी वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं।
यदि आप नया घर खरीद रहे हैं तो मुख्य द्वार के लिए यहां बताए कुछ वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।