Ghar Mein Photo Frame Lagane Ke Niyam: घर में हर एक वस्तु का नाता वास्तु से बताया गया है। वास्तु शास्त्र में हर उस एक चीज के बारे में बताया गया है जो घर या घर के आसपास मौजूद होती है। ताकि घर पर किसी भी वस्तु का नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
ठीक ऐसे ही वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि घर में तस्वीर लगाते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए। आप में से ज्यादातर लोगों ने घर में कई सारे फोटो फ्रेम लगाए होंगे। ऐसा करने वास्तु में गलत माना गया है। ज्यादा फोटो फ्रेम वास्तु दोष पैदा करते हैं।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर में कितने फोटो फ्रेम लगाना वास्तु दृष्टि से शुभ माना जाता है। साथ ही, यह भी बताया कि संख्या के साथ-साथ फोटो फ्रेम घर में लगाते समय वास्तु से जुड़े किन नियमों का पालन करना चाहिए। तो आइये जानते हैं इस बारे में।
घर में कितने फोटो फ्रेम लगा सकते हैं?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सिर्फ 4 फोटो फ्रेम लगाने चाहिए। इससे ज्यादा फोटो फ्रेम लगाना वास्तु दोष (घर का वास्तु दोष दूर करने के उपाय) को उत्पन्न करता है। यह चार फोटो फ्रेम भी वास्तु के मुताबिक होने चाहिए। यानी कि वास्तु में इसका भी उल्लेख है कि कौन-कौन से फोटो फ्रेम लगाने चाहिए।
यह भी पढ़ें:क्या घर में रख सकते हैं बैल की मूर्ति?
घर में 4 फोटो फ्रेम कुछ इस प्रकार से लगाने चाहिए कि एक परिवार की तस्वीर, एक पितरों की तस्वीर, एक भगवान या गुरु की तस्वीर और एक दांपत्य जीवन की तस्वीर। इस हिसाब से कुल मिलाकर घर में सिर्फ 4 फोटो फ्रेम इस तरह से लगाने चाहिए तभी शुभ होता है।
तस्वीर लगाते समय दिशा का भी महत्व होता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितरों की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें) में लगानी चाहिए। भगवान की तस्वीर पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। इसके अलावा, परिवार और दांपत्य जीवन की तस्वीर उत्तर-पूर्व दिशा में लगानी चाहिए।
अगर आपको भी घर में कई सारी तस्वीरें लगाने का शौक है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि आखिर घर में कितने फोटो फ्रेम लगाना वास्तु के मुताबिक सही है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों