धन लाभ के लिए घर की दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें


Samvida Tiwari
17-04-2023, 15:28 IST
gbsfwqac.top

    अगर आप घर की दक्षिण दिशा के वास्तु से जुड़े कुछ नियमों के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो यह जरूर जानें कि इस दिशा में क्या रखना आपके लिए शुभ हो सकता है।

दक्षिण दिशा में यम का वास

    घर की दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ इस दिशा को पितरों की दिशा में भी जाना जाता है। इस दिशा के लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी है। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें उनके बारे में।

फीनिक्स चिड़िया की फोटो

    वास्तु के अनुसार घर में फीनिक्स चिड़िया की तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। यह समृद्धि का संकेत देती है।

झाड़ू रखें वास्तु

    शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू को हमेशा घर की दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इससे घर के लोगों को धन लाभ होता है।

जेड प्लांट

    जेड प्लांट के लिए सबसे अच्छी दिशा दक्षिण मानी जाती है। जेड प्लांट को अपने हॉल या ड्राइंग रूम की दक्षिण पूर्व दिशा में रखने की सलाह दी जाती है।

बेड का सिरहाना

    वास्तु के अनुसार यदि आप बेड का सिरहाना दक्षिण दिशा की तरफ रखती हैं तो आपके लिए शुभ माना जाता है। सोने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व और दक्षिण मानी जाती है।

भारी सामान

    घर की दक्षिण दिशा को पृथ्वी तथ्य माना जाता है। इसके देवता यम हैं। इस दिशा में भारी सामान रखा जा सकता है।

कीमती सामान और ज्वेलरी

    घर का कीमती सामान और ज्वेलरी घर की दक्षिण दिशा में रखती हैं तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। पैसों की पेटी और अन्य महत्वपूर्ण सामान इसी दिशा में रखें।

    यदि आप वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में कुछ चीजें रखती हैं तो सदैव आपके घर में समृद्धि बनी रहती है। आपको स्‍टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com