(pomegranate tree at home) अनार बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक फल माना जाता है। यह हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इतना ही नहीं, हिंदू धर्म शास्त्रों और वेद में कई रोगों के उपचार के लिए फल-फूल और पेड़ों की छाल आदि का प्रयोग किया जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाए न केवल लोगों को आकर्षित करते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं। पेड़-पौधों के पूजन की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है, लेकिन कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी हैं। जिन्हें घर में लगाना अशुभ माना जाता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि अनार के पौधे को घर की किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों को देवी-देवता का प्रतीक माना गया है। वहीं घर में अनार पौधा जरूर लगाना चाहिए। अनार का पौधा घर में लगाने से किस्मत के सभी दरवाजे खुल जाते हैं और ग्रह-दोष (ग्रह-दोष उपाय)से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी होती है।
अनार के पौधे को घर के बाहर अग्नेय दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे धन लाभ हो सकता है और वंश वृद्धि भी होती है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - घर में वास्तु के अनुसार लगाएं इस एक फूल का पौधा, धन से भर जाएगी तिजोरी
अनार का पौधा घर के सामने लगाना सर्वोत्तम माना गया है, लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें कि घर के बीचों बीच आंगन में अनार का पौधा न लगाएं। इससे धन हानि हो सकता है और व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हिंदू धर्म में अनार के पौधे में भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) और माता लक्ष्मी वास करते हैं। इसे घर में लगाने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है और धन लाभ होता है।
इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख-समृद्धि के लिए पूर्व दिशा में रखें ये पौधे
इस बात का ध्यान रखें कि घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में अनार का पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है और काम में बाधाएं आने लग जाती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।