हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है। इसलिए हर महीने पड़ने वाली एकादशी के दिन लोग व्रत करते हैं। भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, ताकि अपने संकटों से राहत पा सके। योगिनी एकादशी भी बहुत खास होती है। इस दिन लोग सुबह स्नान करके व्रत धारण करते हैं। साथ ही, पूजा-पाठ करके इस दिन को खास बनाते हैं। लेकिन आप इस दिन आर्थिक या पैसों से संबंधित समस्याओं का निवारण भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस तुलसी के आर्टिकल में बताए गए 2 उपायों को करना होगा। इसकी जानकारी हमें पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने दी है।
तुलसी माता की पूजा हम रोजाना करते हैं। लेकिन इस दिन अगर आप तुलसी की पूजा करते हैं, तो इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। साथ ही, इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसलिए एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करना शुभ संकेत होता है। सभी लोग इसके उपायों को भी करते हैं, ताकि घर की आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सके।
तुलसी माता पुजनिय होती हैं। इसलिए आप योगिनी एकादशी पर इनकी पूजा जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके पास धन की कमी नहीं होगी। आपको इसके लिए सबसे पहले तुलसी में घी का दीपक जलाना है। इसके बाद 7 बार परिक्रमा करनी है। ऐसा कहा जाता है कि इस तरीके से पूजा करने से सीधे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, आपके मन की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं।
इसे भी पढ़ें: आत्मिक शुद्धि करता है योगिनी एकादशी का व्रत, इन उपायों से अपने अवगुणों को कर सकते हैं दूर
जब आप तुलसी पर दीपक जलाकर परिक्रमा कर लें, तो इसके बाद आपको ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः: के मंत्र का 11 बार जाप करना है। आप चाहें तो इसे 21 या 51 बार भी कर सकते हैं। इस जाप को करने से आपके मन को शांति मिलेगी। साथ ही, जल्द आपको धन संबंधित समस्याओं में लाभ भी मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: Yogini Ekadashi Kab Hai 2025: योगिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व
पंडित जी के बताए अनुसार इन 2 उपायों को करने से आपके घर में धन की कभी कमी नहीं होगी। साथ ही, आपके जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको तुलसी के उपायों को सही तरीके से करना होगा। आप चाहें तो एक बार अपने पंडित जी से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik, herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।