Banke Bihari Ki Aankhon Mein Dekhne Se Kya Hoga: आप में से बहुत से लोग बांके बिहारी के दर्शनों के लिए वृंदावन अवश्य गए होंगे या जाने की इच्छा रखते होंगे। ऐसा माना जाता है कि बांके बिहारी के जो भी व्यक्ति एक बार दर्शन कर लेता है फिर वह व्यक्ति वृंदावन का ही होकर रह जाता है। दुनिया में वो कहीं भी क्यों न चला जाए लौट कर वृंदावन जरूर आता है।
जितनी श्री बांके बिहारी से जुड़ी हुई आस्था है उतने ही उनसे जुड़े हुए कई रहस्य भी हैं जिन्हें बूझ पाना आज भी असंभव है। ऐसा ही एक रहस्य है बांके बिहारी की आंखों से जुड़ा। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त उनके दर्शन करने के लिए जाता है उसे उनकी आंखों में देखने की मनाही होती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
बांके बिहारी की आंखों में क्यों नहीं देखना चाहिए?
ऐसा माना जाता है कि जब भी वृंदावन बांके बिहारी के दर्शनों के लिए जाएं तो उनकी आंखों में न देखें यानी कि आंखों से आंखें न मिलाएं। इसी कारण से मंदिर (मंदिर जानें का लाभ) में दर्शन के दौरान हर थोड़ी थोड़ी देर में पर्दा करने का विधान है।
पौराणिक मान्यता है कि अगर कोई भक्त भक्तिभाव में पूरी तरह से डूबकर उनकी आंखों में देख ले और अगर अपनी मनोकामना मांग ले तो बांके बिहारी उस इच्छा को पूरा करने के लिए विधि का विधान तक पलट देते हैं।
इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि बांके बिहारी की आंखों में देखते समय अगर किसी भक्त की आंखें आंसुओं सभर आएं तो श्री बांके बिहारी उस भक्त के पीछे-पीछे चलकर मंदिर छोड़कर उसे घर चले जाते हैं।
यह भी पढ़ें:Vrindavan Mystery: वृंदावन के ये तीन रहस्य आज भी हैं एक पहेली
एक और कारण यह भी माना जाता है कि बांके बिहारी बहुत लाडले हैं। ऐसे में अगर कोई उन्हें एकटक निहारता रहे और उनकी आंखों में देखता रहे तो उससे उन्हें नजर लग सकती है। इसलिए आंखों में देखने की मनाही है।
अगर अप भी बांके बिहारी के दर्शनों के लिए वृंदावन जाते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के अमध्यम से यह जान लें कि आखिर क्यों बांके बिहारी की आंखों में देखना मना है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों