भगवान को भोग लगाने के बाद क्यों किया जाता है पर्दा?

शास्त्रों में भगवान को भोग लगाने से जुड़े कई नियम बताये गए हैं। ऐसा माना जाता है कि इन नियमों का पालन आवश्यक है नहीं तो पूजा में दोष लगता है और भगवान भोग भी नहीं पाते हैं। 

why temple is covered by curtains after offering food to god

Bhagwan Ko Bhog Lagate Samay Kyu Karna Chahiye Parda: शास्त्रों में भगवान को भोग लगाने से जुड़े कई नियम बताये गए हैं। ऐसा माना जाता है कि इन नियमों का पालन आवश्यक है नहीं तो पूजा में दोष लगता है और भगवान भोग भी नहीं पाते हैं। ठीक ऐसा ही एक नियम है भोग लगाने के समय पर्दा करने का। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर भगवान को भोग लगाते समय क्यों करना चाहिए पर्दा और क्या है इसके पीछे का महत्व।

भगवान को भोग लगाते वक्त क्या पर्दा करना जरूरी है?

bhagwan ko bhog lagate samay parda kyu lagaya jata hai

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि जब भगवान भोग पाते हैं तब वह अकेले नहीं होते हैं उनके साथ अन्य देवी-देवता भी उस समय उस स्थान पर मौजूद होते हैं।

घर में लड्डू गोपाल हों, हनुमान जी हों, भगवान शिव हों या फिर देवी मां हों, जब भी किसी भी देवी या देवता को भोग लगाया जाता है तो उस समय घर में अन्य सभी देवगण भी आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें:शनिदेव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत

शास्त्रों में बताया गया है कि वह एक क्षण ऐसा होता है जब सभी देवी-देवताओं की दिव्य ऊर्जा घर के मंदिर में वास करती है और सदैव के लिए उसी में स्थापित हो जाती है।

ऐसे में अगर भोग के समय पर्दा न लगाया जाए तो इससे घर में देवी-देवताओं का आगमन नहीं होता है और न ही घर के भगवान भोग पाते हैं। इसी कारण से पर्दा आवश्यक माना गया है।

यह भी पढ़ें:घर के मंदिर पर जरूर बाधें ये एक चीज, वास्तु दोष होगा दूर

शास्त्रों में एक तर्क यह भी दिया जाता है कि जिस प्रकार हम मनुष्य खाते समय अपने घर का दरवाजा बंद कर लेते हैं ताकि किसी बाहरी की नजर हमारे खाने पर न पड़े।

bhagwan ko bhog lagate samay parda kyu lagana chahiye

ठीक ऐसे ही हमें भगवान को भोग लगाने के बाद उन्हें एकांतवास में भोजन करने देना चाहिए और उन्हें नजर न लगे इसलिए भगो लगाते समय मंदिर में पर्दा भी कर देना चाहिए।

अगर आप भी भगवान को भोग लगाते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम यह जान सकते हैं कि आखिर भगवान को भोग लगाते समय क्यों पर्दा करना चाहिए और क्या है इसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP