दुल्हन ससुराल ले जाने वाले बैग में कपड़े रखने से पहले क्यों बनाती है स्वास्तिक?

जब कोई लड़की अपना ग्रस्त जीवन बसाने जा रही होती है, तो बैग में सामान रखने से पहले स्वास्तिक का चिन्ह बनाया जाता है। इसके पीछे का भी खास महत्व है। इससे जीवन में कई सारे अच्छे परिवर्तन देखने को मिलते हैं।
image

शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। इस दिन की तैयारी वो काफी समय पहले से करना शुरू कर देती है। अपने साथ ले जाने वाले सामान की शॉपिंग करना उन्हें अच्छे से पैक करना। इसी में वो अपना समय लगाती है, ताकि ससुराल जाने के बाद उसे किसी चीज की कमी न लगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ससुराल ले जाने वाले बैग को पैक करने से पहले होने वाली दुल्हन अपने बैग में स्वास्तिक का चिन्ह क्यों बनाती है। इसके पीछे की क्या वजह है कि वो रोली से इसे बनाती है। इसकी जानकारी हमारे साथ ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स जी ने शेयर की और इसकी जानकारी दी की ऐसा क्यों किया जाता है। चलिए आपको भी बताते हैं लड़कियां क्यों अपने बैग में स्वास्तिक का चिन्ह बनाती हैं।

सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है स्वास्तिक का चिन्ह

Swastik bag

जीवन की नई शुरूआत करने से पहले हम भगवान का आशीर्वाद लेते हैं, ताकि हमारे ग्रस्त जीवन में कोई परेशानी न आए। ऐसे ही, जो सामान हम वहां लेकर जा रहे हैं, उसी सामान के साथ बरकत साथ जाए। इसलिए लड़कियां अपने कपड़े रखने से पहले अपने बैग में स्वास्तिक का चिन्ह बनाती हैं। वैसे भी हिंदू धर्म में इसे एक पवित्र प्रतीक माना जाता है। इससे जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और शुभता आती है। ये पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है। इसे बनाने से कार्य में कोई अड़चन नहीं आती है।

स्वास्तिक के लिए इस्तेमाल होती है हल्दी और रोली

sawastik design for bag

शादी के शुभ कार्य में ये दोनों चीजें बेहद जरूरी होती है। इसलिए इसके इस्तेमाल की शुरूआत दुल्हन के बैग से होती है। होने वाली दुल्हन अपने बैग में रोली और हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रोली सुहाग का रंग होता है। वहीं हल्दी नेगिटिव एनर्जी को काटती है। इसलिए सामान पर किसी की नजर न लगे। इसलिए इससे स्वास्तिक का निशान बनाया जाता है। इससे दुल्हन का सामान नेगेटिव एनर्जी से बचा रहता है।

इसे भी पढ़ें: इन चीजों से बनाएं स्वास्तिक, पूरे होंगे रुके हुए काम

स्वास्तिक को कहा बनाएं

Swastik designs

आप अपने बैग में स्वास्तिक के चिन्ह को ऊपर की तरफ बनाएं। इसके साथ इसमें 11 या 21 रुपये अपने बैग में जरूर रखें। चावल को डालें। इससे आपके जीवन में बरकत और धन की वर्षा होती रहेगी। इससे आपके सामान में कोई कमी नहीं होगी। इसके बाद आप अपने बैग में सामान रखें। इसके बाद आपकी शादी का मंगल कार्य शुरू हो जाएगा। इस तरह से होने वाली दुल्हन को अपना बैग पैक करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:किसी शुभ काम से पहले क्यों बनाया जाता है स्वास्तिक, जानें इसका महत्व

स्वास्तिक को बनाने से आपके जीवन में बरकत आएगी। इसलिए आपको इस चिन्ह को जरूर बनाना चाहिए। साथ ही, भगवान को याद करके अपने सामान को रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik/ amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP