Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी के दिन हल्दी से स्वास्तिक बनाने का महत्व क्या है?

उत्पन्ना एकादशी के दिन स्वास्तिक बनाकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि हल्दी से स्वास्तिक बनाने का महत्व क्या है?
utpanna ekadashi 2024 significance of making swastika with turmeric

सनातन धर्म में सभी एकादशी तिथि को बेहद सौभाग्यशाली माना गया है। वहीं मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-संपन्नता की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त होता है। आपको बता दें, योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु जागते हैं और तब से सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। वहीं एकादशी तिथि के दिन स्वास्तिक बनाकर पूजा करने का महत्व बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि उत्पन्ना एकादशी के दिन हल्दी से स्वास्तिक बनाने का महत्व के बारे में जानते हैं।

एकादशी के दिन हल्दी से स्वास्तिक बनाने का महत्व क्या है?

turmeric swastic

एकादशी के दिन घर की उत्तर या ईशान कोण दिशा में हल्दी से स्वास्तिक बनाएं और उसपर थोड़ा सा अक्षत रखें। इससे घर की सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। बता दें, हल्दी को हमेशा से शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। वहीं स्वास्तिक को एक शुभ चिन्ह माना जाता है जो सौभाग्य, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक है।

एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन हल्दी से स्वास्तिक बनाकर भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इतना ही नहीं, वैवाहिक जीवन की कठिनाइयों को दूर करने के लिए पूजा करते समय हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए। इससे शुभ परिणाम मिलते हैं। एकादशी के दिन हल्दी से स्वास्तिक बनाना घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल जाता है।

मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाने से दूर होता है रोगदोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनान से घर के सभी सदस्यों को रोगदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। यह उपाय आप विशेषरूप से एकादशी तिथि के दिन करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है और घर का वास्तु दोष भी दूर होता है।

इसे जरूर पढ़ें - Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी के दिन मोक्ष प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

पूजा स्थल पर स्वास्तिक बनाकर करें भगवान विष्णु की पूजा

swastic pujan

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सभी एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए एकादशी तिथि के दिन विष्णु जी की पूजा करने से पहले पूजा स्थल पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं और फिर भगवान विष्णु की प्रतिमा रखकर उनकी पूजा करें। इससे भक्तों पर विष्णु जी की कृपा बनी रहती है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी के दिन इन स्थानों पर जलाएं दीपक, सभी बाधाएं होंगी दूर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP