Thu Apr 2, 2026 | Updated 09:13 PM IST HZ Awards 2026
image

4:4 Portal Significance: 04 अप्रैल को खुल सकता है आपकी किस्मत का दरवाजा, मनोकामना पूरी करने के लिए ऐसे करें Manifestation

अप्रैल महीना सिर्फ मौसम में एनर्जी के स्तर पर भी बदलाव लेकर नहीं आता है। 04 अप्रैल को बनने वाला 4:4 पोर्टल न्यूमरोलॉजी और स्पिरिचुअल मान्यताओं में एक खास एनर्जी गेटवे माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया मैनिफेस्टेशन जल्दी फल दे सकती है और जीवन में नई शुरुआत के रास्ते खोल सकती है। आइए जानें इस दिन आप कैसे अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 18:44 IST

अप्रैल के महीने में एक पोर्टल पड़ेगा जो आपके जीवन में कई तरह के बदलाव लाने में मदद करेगा। इस दिन आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई तरह के उपाय किए जा सकते हैं। इस साल 04 अप्रैल 2026 को 4:4 पोर्टल एक बहुत ही शक्तिशाली एनर्जी पोर्टल माना जा रहा है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार जब एक ही नंबर किसी महीने में दोहराया जाता है, तो वह एक एनर्जी गेटवे बनाता है। 4:4 पोर्टल स्थिरता, सुरक्षा, मेहनत का फल, एंजेल गाइडेंस और जीवन में मजबूत नींव से जुड़ा होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन यूनिवर्स की एनर्जी बहुत एक्टिव होती है और आप जो भी इरादे, प्रार्थना या मैनिफेस्टेशन करती हैं वह बहुत जल्दी ही प्रभाव दिखाती है। अगर पिछले कुछ समय से आपको ऐसा लग रहा है कि जीवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा, मन भारी लग रहा है या दिमाग में नेगेटिव विचार आते हैं तो 4:4 पोर्टल आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। यह दिन पॉजिटिव एनर्जी को अपनाने का दिन माना जाता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि 04 अप्रैल को आप कैसे अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए मैनिफेस्टेशन कर सकती हैं।

4:4 पोर्टल का आध्यात्मिक महत्व

4 4 portal significance

अंक 4 को स्थिरता, अनुशासन, मेहनत, मजबूत नींव और एंजेल प्रोटेक्शन का नंबर माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब यह नंबर 4:4 के रूप में आता है जैसे किसी महीने में तिथि और महीना दोनों 4 नंबर आ रहे होते हैं तो इसे एंजेल नंबर 4:4 की एनर्जी से जोड़ा जाता है। इसका मतलब यह होता है कि यूनिवर्स या आपके गाइड आपको संकेत दे रहे हैं कि आप सही रास्ते पर हैं और आपको डरने की जरूरत नहीं है और आपको इससे पूरी एनर्जी मिल रही होती है।
इस दिन मैनिफेस्ट करने से पुरानी नेगेटिव एनर्जी को छोड़ने की शक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें: क्या होते हैं Angel Numbers और कैसे डालते हैं आपके जीवन में प्रभाव

04 अप्रैल को 4:00 बजे का समय क्यों है खास?

ऐसा माना जा रहा है कि 4 अप्रैल को शाम या सुबह 4:00 बजे एनर्जी सबसे ज्यादा एक्टिव होती है। इस समय अगर आप शांत मन से कोई छोटा सा रिचुअल, प्रार्थना, मैनिफेस्टेशन करती हैं, तो उसका असर कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन आपको कोई बड़ा या कठिन उपाय करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ 5 मिनट का एक छोटा सा रिचुअल भी आपकी एनर्जी बदल सकता है।

क्या है 5 मिनट का 4:4 पोर्टल रिचुअल

5 minute rituals

इसके लिए आप एक आसान मैनिफेस्टेशन कर सकती हैं। एक सफ़ेद कागज़ में अपनी उन इच्छाओं को लिखें जिन्हें आप पूरा करना चाहती हैं। इन इच्छाओं को आप सफेद कागज पर लिखें और उन्हें ऐसे लिखें जैसे आपकी वो इच्छाएं पूरी हो चुकी हैं। इन इच्छाओं को ऐसे लिखें जैसे आपकी इच्छाएं पूरी हो गई हैं। जैसे अगर आप शादी करना चाहती हैं, तो लिखें कि आपकी शादी हो चुकी है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो लिखें कि आपकी नौकरी लग गई है। आप इस आसान रिचुअल को कर सकती हैं, इससे आपको लाभ होगा और आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है।

 ये भी पढ़ें: क्यों 11:11 पर मांगते हैं लोग अपनी इच्छा? क्या वाकई इस समय पर मेनिफेस्ट करने से मिलता है सब कुछ

अगर आप भी नई शुरुआत, पॉजिटिव एनर्जी, सफलता, शांति और खुशहाली को अपने जीवन में लाना चाहती हैं, तो 4 अप्रैल को सुबह या शाम को 4:00 बजे 5 मिनट अपने लिए जरूर निकालें और पॉजिटिव एनर्जी को अपने जीवन में आने दें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;