क्यों श्री कृष्ण ने शकुनि के साथ खेला था चौसर? जानें महाभारत का ये किस्सा

हम सभी जानते हैं कि महाभारत युद्ध से पहले कौरवों और पांडवों के बीच चौसर का खेल खेला गया था, लेकिन क्या श्री कृष्ण ने भी शकुनी के साथ चौसर खेला। आइये जानते हैं इस बारे में। 
bhagwan krishna aur shakuni

हम सभी जानते हैं कि महाभारत युद्ध से पहले कौरवों और पांडवों के बीच चौसर का खेल खेला गया था जिसमें न सिर्फ शकुनी मामा के षड्यंत्रों के चलते पांडव इस खेल में अपना सब कुछ हार बैठे बल्कि भरी सभा में पांचाली द्रौपदी का भी भयंकर अपमान हुआ था। हालांकि, श्री कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की थी और इस चमत्कार का साक्षी समस्त संसार बना था, लेकिन एक किस्सा ऐसा भी है जब श्री कृष्ण ने शकुनी के साथ चौसर खेला था। आइये जानते हैं कि इस पूरे किससे के बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

क्या वाकई शकुनी के साथ श्री कृष्ण ने खेला था चौसर?

महाभारत के अनुसार, जब कुरुक्षेत्र का युद्ध अपने मध्य स्तर में था तब कौरवों को इस बात का आभास हो गया था कि एक के बाद एक पराक्रमी योद्धाओं की मृत्यु हो रही है और युद्ध पांडवों के पक्ष में जा रहा है। वहीं, उसी समय अंगराज कर्ण भी अर्जुन द्वारा मृत्युको प्राप्त हो चुके थे। ऐसे में कौरवों के पास कोई शक्तिशाली योद्धा नहीं बचा था।

what happens when shri krishna played dice game with shakuni

तब शकुनी ने युक्ति लगाई और श्री कृष्ण को युद्ध समाप्त होने के बाद सूर्यास्त के समय अपने शिविर में चौसर खेलने के लिए बुलाया। श्री कृष्ण सब जानते थे कि शकुनी के मस्तिष्क में क्या चल रहा है लेकिन फिर भी वह उसके बुलाने पर गए। शकुनी ने श्री कृष्ण के सामने यह शर्त रखी कि वह शकुनी के साथ एक खेल चौसर का खेलें।

यह भी पढ़ें:श्री कृष्ण ने पांचों पांडवों में से अर्जुन का सारथी बनना ही क्यों चुना था?

शर्त अनुसार अगर शकुनी जीतता तो युद्ध वहीं बिना आगे लड़े समाप्त हो जाता जिसके चलते खुद शकुनी, दुर्योधन और अन्य बचे हुए कौरवों के प्राण बच जाते एवं पांडवों को उनका राजपाठ वापस दे दिया जाता और अगर श्री कृष्ण चौसर में जीतते तो युद्ध जारी रहता और पांडवों द्वारा कौरवों का अंत शकुनी एवं दुर्योधन को स्वीकार था।

खेल शुरू तो हुआ लेकिन सिर्फ शकुनी ही चाल चलते गए क्योंकि जब-जब श्री कृष्ण की बारी आई तब-तब उन्होंने अपनी बारी छोड़ते हुए शकुनी को ही आगे चाल चलने के लिए कहा। जब चौसर का खेल अपने अंतिम चरण पर था शकुनी ने श्री कृष्ण को चौसर खेलने और अंतिम एक चाल चलने के लिए जोर दिया और तब एक लीला हुई।

what happens when lord krishna played dice game with shakuni

श्री कृष्ण ने जैसे ही चौसर के पासों को अपने हाथों में लिया, वैसे ही पासे चूर-चूर होकर राख हो गए। शकुनी यह देख डर गया और उसने श्री कृष्ण से इसका मतलब पूछा। तब श्री कृष्ण ने शकुनी को उत्तर दिया कि नकारात्मकता से भरे ये पासे कृष्ण स्पर्श मात्र से राख हो गए, अगर श्री कृष्ण युद्धिष्ठिर की जगह खेलते तो युद्ध इ नहीं होता।

यह भी पढ़ें:Mahabharat Facts: श्री कृष्ण ने शिशुपाल को क्यों दी थी 100 अपराध करने की छूट?

श्री कृष्ण ने शकुनी को बताया कि कौरवों के अधर्म के अंत के लिए ही श्री कृष्ण ने न तो युद्धिष्ठिर एवं अन्य पांडवों को चौसर खेलने से रोका और न ही युद्धिष्ठिर के बदले वो खुद खेलने आये। सार कहता है कि श्री कृष्ण ने शकुनी के साथ कभी चौसर खेला ही नहीं, हां बस वो शकुनी को अपनी लीला दिखाने हेतु शकुनी के पास जरूर गए थे।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • श्री कृष्ण को कौन-कौन से श्राप मिले थे?

    श्री कृष्ण को तीन श्राप मिले थे- पहला, वंश विनाश का, दूसरा राधा रानी से वियोग का और तीसरा ब्रज से दूर हो जाने का।