image

आषाढ़ माह में कौन सी चीजें खरीदना होता है शुभ? जानें इससे मिलने वाले लाभ

ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि आषाढ़ माह में कुछ चीजें खरीदकर घर लाना भी बहुत शुभ होता है। आइये जानते हैं कि आषाढ़ माह में क्या खरीदना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।
Editorial
Updated:- 2025-06-11, 09:21 IST

आषाढ़ माह हिन्दू वर्ष का चौथा महीना है। आषाढ़ मास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और इस महीने में उनकी पूजा करने से संतान प्राप्ति और धन लाभ होता है। इस माह में दान-पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है क्योंकि माना जाता है कि इस दौरान किया गया दान कई गुना फल देता है। इसी महीने में भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जाती है और देवशयनी एकादशी भी पड़ती है जिसके बाद भगवान विष्णु चार मास के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं।

आषाढ़ मास में सूर्य और मंगल ग्रह की पूजा करने से ऊर्जा का स्तर उत्तम रहता है और यह महीना साधना तथा उपासना के लिए भी बहुत फलदायी माना जाता है क्योंकि इस समय की गई पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि आषाढ़ माह में कुछ चीजें खरीदकर घर लाना भी बहुत शुभ होता है। आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि आषाढ़ माह में क्या खरीदना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

आषाढ़ माह में क्या खरीदना है शुभ?

ashad mah mein kya kharidna chahiye

आषाढ़ माह में घर में तांबे का सूर्य लाना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, तांबे का संबंध सूर्य ग्रह से है, जो आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सफलता का प्रतीक है। यदि आपको अपने कार्यों में लगातार बाधाएं आ रही हैं या लाख प्रयासों के बाद भी तरक्की नहीं मिल पा रही है तो आषाढ़ माह में तांबे का सूर्य घर लाने से भाग्य का साथ मिलता है और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

यह भी पढ़ें: आषाढ़ माह के दौरान तुलसी में चढ़ाएं ये 3 चीजें, घर में बनी रहेगी खुशहाली

आषाढ़ माह में शंख खरीदना और उसे घर में स्थापित करना भी बहुत शुभ होता है। शंख को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। इसे घर में रखने से धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। शंख की ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में सुख-शांति और समृद्धि लाती है। यह घर के वातावरण को शुद्ध करता है और सकारात्मकता को बढ़ाता है।

ashadh mah mein kya kharidna chahiye

आषाढ़ माह में चांदी की बांसुरी खरीदना और इसे घर में रखना भी लाभकारी माना जाता है। चांदी को शीतलता और चंद्रमा से जुड़ा हुआ माना जाता है जो मन की शांति और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। चांदी की बांसुरी को घर में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है जिससे सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु के निद्रा में चले जाने का महीना है आषाढ़... चातुर्मास से पहले कर लें 5 काम, घर में बनी रहेगी शुभता

आषाढ़ माह में अक्षत यानी साबुत चावल खरीदना और उसे घर में रखना भी शुभ माना जाता है। अक्षत को पूर्णता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे पूजा-पाठ में विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। आषाढ़ माह में अक्षत घर लाने से अन्न और धन की कमी नहीं होती है। यह घर में बरकत लाता है और परिवार के सदस्यों के जीवन में खुशहाली और संपन्नता बनाए रखता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
आषाढ़ माह में किस मंत्र का जाप करें? 
आषाढ़ माह में 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' इस मंत्र का जाप करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;